यूपी की नई एग्रोटेक नीति : ढाई लाख से ज्यादा किसानों को होगा फायदा, जानें क्या है खास

UPT | कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Jul 02, 2024 13:31

सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश एग्रीटेक नीति 2024 को मंजूरी दी गई है। डिजिटल आधारित खेती के लिए नई क्रांतिकारी परिवर्तन के तौर पर यह नीति लाई गई है।

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कृषि, औद्योगिक विकास, गृह विभाग, नगर विकास, पशुधन और वित्त समेत कई विभागों के प्रस्ताव रखे गए। इनमें कृषि विभाग के प्रस्ताव अहम हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट में लिए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। 

कृषि विभाग को किया जाएगा पूरी तरह डिजिटल
सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश एग्रीटेक नीति 2024 को मंजूरी दी गई है। ढाई लाख से स्ज्यादा किसानों को इससे फायदा होगा। डिजिटल आधारित खेती के लिए नई क्रांतिकारी परिवर्तन के तौर पर यह नीति लाई गई है। कृषि विकास दर को 20 फीसदी करने का लक्ष्य रखा गया है। नई नीति के जरिए इसमें मदद मिलेगी। इसके माध्यम से कृषि प्रौद्योगिकी की भूस्थल मौसम आदि को लेकर जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग को पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा, रियल टाइम पर सूचना पहुंचाई जाएगी। साथ ही किसानों के लिए डाटा तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब डिजिटल एग्रीकल्चर की ओर बढ़ रहा है।

कुक्कुट एवं मत्स्य आहार प्रोत्साहन नीति 2024 ​​​​का प्रस्ताव पारित
कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि पशुधन कुक्कुट विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। पांच वर्ष के लिए पशुधन कुक्कुट एवं मत्स्य आहार प्रोत्साहन नीति 2024 का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके माध्यम से पशुओं के लिए संतुलित आहार को बढ़ावा देने का लक्ष्य है। मवेशियों को कृत्रिम गर्भाधान के लिए पंजीकृत करने वाले किसानों को योगी सरकार प्रोत्साहित करेगी। दुग्धापादन के लिए अच्छी नस्ल की गायों के वृद्धि के लिए आहार नीति लाई गई है।

Also Read