Lucknow News : अमरनाथ सिंह जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल

UPT | जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण करते अमर नाथ सिंह।

Jul 05, 2024 00:58

सत्य क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अमर नाथ सिंह ने गुरुवार को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की।

Short Highlights
  • यूपी में हो रहा  जनता दल (यूनाइटेड) की जिला इकाई का गठन 
  • बदायूं में 5 जुलाई को कार्यकर्ता सम्मेलन 
Lucknow News : सत्य क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी अमर नाथ सिंह गुरुवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए।  प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अमर नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी सरकार में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही है। सरकार में भी पार्टी की भागीदारी है। जनता दल (यूनाइटेड) की नीतियों और विचारों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

पांच जुलाई को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन 
अनूप सिंह ने बताया कि प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए जिला इकाई का गठन किया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से जिला इकाई के गठन के लिए जिला अध्यक्ष का चयन करेंगे। इसके अलावा आगामी पांच जुलाई को बदायूं में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। जिसमें बरेली मंडल संयोजक डॉ. भरत गंगवार जिला अध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे। उन्होंने कहा कि अमर नाथ सिंह के आने से बस्ती सहित पूर्वांचल के मण्डलो में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। 

Also Read