बागपत में मत्स्य मंत्री डॉ.संजय निषाद : बोले- अपने पिता मुलायम सिंह की राह पर चल रहे अखिलेश यादव

UPT | बागपत में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद।

Sep 15, 2024 19:31

एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, क्योंकि माफियाओं के सहारे ही सपा सत्ता में आना चाहती है।

Short Highlights
  • कहा-जनता 2027 में सपा और अखिलेश को देगी जवाब
  • मंत्री ने कहा-योगी सरकार में माफियाओं को खात्मा हुआ
  • मत्स्य मंत्री ने अखिलेश यादव पर कसा तंज 
Baghpat News : बागपत कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए उप्र मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव पर तंज कसा। मंत्री डॉ.संजय कुमार निषाद ने कहा कि पहले अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या आंदोलन में हिंदुओं पर गोली चलवाई थी। अब अखिलेश भी अपने पिता मुलायम सिंह की राह पर चल रहे हैं।

माफियाओं को खात्मा करने के लिए कार्य
उन्होंने कहा कि योगी सरकार माफियाओं को खात्मा करने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता वर्ष 2027 में एक बार फिर सपा को सत्ता से दूर करके इसका जवाब देगी। बागपत कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए मत्स्य विभाग मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने सपा सुप्रीमो पर तंज कसा।

मठ मंदिर के बारे में क्या पता होगा
उन्होंने कहा कि जो लोग माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं। उन्हें मठ मंदिर के बारे में क्या पता होगा। वह माफियाओं के एनकाउंटर होने पर घबराए हुए हैं। वह एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, क्योंकि माफियाओं के सहारे ही सपा सत्ता में आना चाहती है। डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि जिस प्रकार मुलायम सिंह यादव हिंदू विरोधी थे और मठ मंदिरों के बारे में अनापशनाप बयानबाजी करते थे। अब अखिलेश भी अपने पिता की राह पर हैं। 

Also Read