New Criminal Laws Implemented : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने में नए कानून के तहत पहला मामला दर्ज, पांच गिरफ्तार

UPT | New Criminal Laws Implemented

Jul 01, 2024 14:01

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर में नए कानून के तहत पहला केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अपराधियों की जमानत करवाने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के थाना सूरजपुर में नए कानून के तहत पहला केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अपराधियों की जमानत करवाने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस महत्वपूर्ण कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला नए कानून की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। 

गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि थाना सूरजपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान वरुण शर्मा, एजाज, इस्माइल, बीरबल और नरेश चंद्र के रूप में की गई है। ये सभी फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका उपयोग करके अपराधियों की अवैध तरीके से जमानत करवाने में संलिप्त थे।

तीन आरोपी फरार
इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने की उम्मीद जताई जा रही है। यह मामला गौतमबुद्ध नगर में नए कानून के लागू होने के बाद दर्ज किया गया पहला मामला है, जो अपराधियों की जमानत के लिए फर्जी दस्तावेजों के उपयोग को रोकने के लिए विशेष रूप से बनाया गया है।

Also Read