ग्रेटर नोएडा : 'अगस्त क्रांति दिवस' पर कांग्रेस ने जनसंवाद यात्रा का आयोजन किया

UPT | जनसंवाद यात्रा

Aug 09, 2024 19:19

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आज के ऐतिहासिक दिन पर हम स्थानीय किसानों और नौजवानों को याद दिलाना चाहते हैं कि...

Short Highlights
  • कांग्रेस पार्टी ने जनसंवाद यात्रा का आयोजन किया 
  • दीपक भाटी चोटीवाला ने कार्यक्रम को संबोधित किया
  • इस अवसर पर कई प्रमुख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

Greater Noida News : अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जेवर विधानसभा क्षेत्र के किशोरपुर गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा "हाथ बदलेगा हालत" जनसंवाद यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 'अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन' और 'असहयोग आंदोलन' को याद किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने किया संबोधित
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आज के ऐतिहासिक दिन पर हम स्थानीय किसानों और नौजवानों को याद दिलाना चाहते हैं कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों का विरोध किया, जबकि वर्तमान सत्तारूढ़ दल के पूर्वज असहयोग आंदोलन का मजाक उड़ाते थे।"



जनसंवाद यात्रा का बताया महत्व
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनसंवाद यात्रा के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझने और उन्हें दूर करने का प्रयास कर रही है। भाटी ने बताया कि पार्टी पुराने कांग्रेसियों को फिर से सक्रिय करने का प्रयास कर रही है और राहुल गांधी के नेतृत्व में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। कार्यक्रम में जितेन्द्र चौधरी, दुष्यंत नागर, गौतम अवाना, धर्म सिंह बाल्मीकि और अरुण भाटी ने भी अपने विचार रखे। यात्रा के संयोजक सतीश शर्मा थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सतपाल फौजी ने की और संचालन गौतम अवाना ने किया।

कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल
इस अवसर पर कई प्रमुख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें श्रुति कुमारी, गौरव लोहिया, अरविन्द रेक्सवाल, बिन्नू नेता जी, रमेश बघेल, अन्नू चौहान, सुबोध भट्ट, नितीश शर्मा, धीर सिंह, प्रेमवीर सिंह, नानक बनवारीपुरिया, सुनील सिंह प्रधान, जहीर खान, मुकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, बंटी अजीत, सतीश, महेंद्र सिंह, अजय और अमित कुमार शामिल थे।

कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के योगदान को याद किया और वर्तमान समय में पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर तरह के राजनीतिक, सामाजिक और वैचारिक संघर्ष का सामना करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें- गौतमबुद्ध नगर के यातायात में बदलाव : शाम के पीक आवर्स में नहीं चलेंगी बसें, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर नियमों में कड़ाई

Also Read