ग्रेटर नोएडा में रामोत्सव : रात 12 बजे से ही लोगों में उत्साह, 7th एवेन्यू सोसाइटी में लगे जय श्रीराम के नारे

Uttar Pradesh Times | ग्रेटर नोएडा में रामोत्सव

Jan 22, 2024 16:42

22 जनवरी को हर कोई अपनी खुशी अपने तरीके से जाहिर कर रहा है। शहर में भगवा झंडे की मांग ज्यादा बढ़ गई है। हर घर और वाहनों पर भगवा झंडा लहरा रहा है।

Noida News : अयोधया में रामलला के आने से पूरा देश उत्साह में है। लोगों की खुशी देखकर ऐसा लग रहा कि इस दिन का वर्षों से इंतजार हो रहा था। लोग इस अवसर को त्यौहार की तरह मना रहे हैं। 22 जनवरी को हर कोई अपनी खुशी अपने तरीके से जाहिर कर रहा है। शहर में भगवा झंडे की मांग ज्यादा बढ़ गई है। हर घर और वाहनों पर भगवा झंडा लहरा रहा है। शहर में जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं। ऐसे ही गौर सिटी वन 7th एवेन्यू में लोगों ने रात 12 बजते ही राम के स्वागत में नारे लगाए। रात से लोग उत्साहित
गौर सिटी वन के 7th एवेन्यू में रामलाल प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। सोसाइटी में लोगों ने 21 जनवरी की मध्य रात्री से ही श्रीराम का स्वागत किया। लोगों ने रात 12:00 बजे से ही शंख बजाने और श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। हर घर में भजन सुनाई दिए। पूरी सोसाइटी श्रीराम के जय-जयकार से गूंज उठी।

पर्व की तरह मनाएंगे आज का दिन
उत्तर प्रदेश टाइम्स से बात करते हुए सोसाइटी के लोगों ने बताया कि हम अयोध्या में राम मंदिर बनने से खुश हैं। इस दिन का हम वर्षों से इंतजार कर रहे थे। सोसाइटी के लोग काफी उत्साहित हैं, वो लोग इस दिन को त्यौहार की तरह मनाएंगे।

Also Read