Chandra Grahan-2024 : पितृ पक्ष के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, किस राशि को मिलेगा लाभ, किसको होगी हानि?

UPT | पितृपक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण

Sep 16, 2024 21:13

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को पितृपक्ष के पहले दिन लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।

Short Highlights
  • 18 सितंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 
  • मेष से लेकर मीन राशि वालों तक डालेगा असर
  • 18 सितंबर से लग रहा है पितृपक्ष श्राद्ध
Chandra Grahan and Pitru Paksha 2024 : इस बार पितृपक्ष 18 सितंबर से शुरू होगा। जो कि करीब 16 दिन तक रहेगा। पितृपक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। पितृपक्ष के पहले दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। 

पितृपक्ष पर साल का दूसरा चंद्रग्रहण 
इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को पितृपक्ष के पहले दिन लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण के अनुसार इस चंद्र ग्रहण का राशियों के लोगों पर नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 

मेष राशि  
मेष राशि वालों को किसी करीबी के साथ अपने रिश्ते में बड़े बदलाव देखने को मिलेगे। यह कोई पार्टनर, कोई अच्छा दोस्त, कोई बिजनेस पार्टनर या कोई दुश्मन होगा। स्थिति के आधार पर, आंशिक चंद्र ग्रहण अपने रिश्ते को और गहरा करने या इसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रेरित करेगा। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए अच्छे संकेत लेकर आ रहा है। इस राशि के लोगों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इन राशियों के प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा और स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ेगा।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के लोगों की किस्मत का साथ देगी। इस राशि के लोगों के लिए चंद्रग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। प्रेम जीवन में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

कर्क राशि 
कर्क राशि के लोगों को करियर में बदलाव होने की संभावना है। चंद्र ग्रहण उनके करियर क्षेत्र को सक्रिय करेगा। वे अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं। ये बदलाव उनके निजी जीवन को भी प्रभावित कर सकते हैं। 

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छे परिणाम देगा। इस दौरान धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह ग्रहण फलदायी रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को पद-प्रतिष्ठा के साथ पदोन्नति मिलेगी। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। इस दौरान किए गए निवेश से आने वाले दिनों में अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकते हैं। इसलिए वहां सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रहण बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोग व्यापार के साथ प्रेम जीवन में भी बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

धनु राशि 
धनु राशि के लिए चंद्र ग्रहण आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। साथ ही कई पूरे हो चुके काम अधूरे रह सकते हैं।

मकर राशि  
चंद्र ग्रहण मकर राशि वालों के जीवन में परेशानी ला सकता है। मकर राशि वालों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के बुजुर्गों से अनबन होगी। 

कुंभ राशि 
इस दौरान आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। नहीं तो आर्थिक स्थिति पर काफी असर पड़ सकता है। आर्थिक लाभ पाने के लिए आप जो भी काम करेंगे, वह सब सफल होगा।

मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा साबित होगा। मीन राशि वालों को चंद्र ग्रहण के बाद लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। पिछले कई दिनों से रुके काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान आर्थिक लाभ भी होगा।

Also Read