Ghaziabad News : गाजियाबाद में आन डिमांड बच्चा चोरी गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

UPT | पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया

Aug 08, 2024 11:08

ऐसे दंपती से संपर्क करती थीं, जिनकी शादी को काफी समय बीत जाने पर वे निसंतान थे। ऐसे काफी लोग संपर्क में आ गए।

Short Highlights
  • एमएमजी अस्पताल से चोरी हुआ था चार माह का बच्चा 
  • पुलिस ने बच्चा बरामद कर किया गिरोह का खुलासा 
  • मोटी रकम लेकर देती थी अपनी कोख किराये पर 
Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने बच्चा चोरी आन डिमांड गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये महिलाएं मोदी रकम लेकर अपनी कोख भी किराये पर देती थीं। 

एमएमजी अस्पताल से चोरी हुए चार माह के बच्चे निहाल
​बीती पांच अगस्त को जिला एमएमजी अस्पताल से चोरी हुए चार माह के बच्चे निहाल को पुलिस ने बरामद कर लिया। चाह माह के बच्चे निहाल को उसके पड़ोस की महिला फूलबाई ने चोरी कराया था। फूलबाई ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो आन डिमांड बच्चा चोरी करते हैं। पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस गिरोह के पांच शातिरों को पकड़ा है। इसमें तीन महिलाएं और एक किशोरी भी शामिल है। तीन महिलाएं फर्टिलिटी सेंटर पर काम कर करती थीं। तीन में से दो मोटी रकम लेकर अपनी कोख किराये पर भी देती हैं।

किशोरी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
पुलिस उपायुक्त नगर राजेश कुमार ने बताया कि बच्चा चोर गिरोह में सात लोग हैं। पुलिस अन्य दो की तलाश कर रही है। संजयनगर सेक्टर 23 निवासी कविता अरोड़ा, उसके पति लोकेश, दादरी की दौलतराम कॉलोनी निवासी सुलेखा, महरौली निवासी फूलबाई व उसकी किशोरी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुलेखा, कविता अरोड़ा और फूलबाई फर्टिलिटी सेंटर में काम कर चुकी हैं।

सेंटर में आने वाले ऐसे दंपती से संपर्क करती थीं
सुलेखा और कविता ने पूछताछ में बताया कि वे सेंटर में आने वाले ऐसे दंपती से संपर्क करती थीं, जिनकी शादी को काफी समय बीत जाने पर वे निसंतान थे। ऐसे काफी लोग संपर्क में आ गए। इनमें से जो किराये पर कोख दिलाने के लिए कहते, उनके लिए व्यवस्था की जाती। जो लोग बच्चे की मांग करते थे, उनके लिए बच्चा चोरी किया जाता।

महिलाए अपनी कोख किराये पर देती हैं
दोनों महिलाए अपनी कोख किराये पर देती हैं। बच्चा चोरी कराने के लिए पूरा गिरोह बनाया हुआ है। फूलबाई उसी फर्टिलिटी सेंटर में काम करती थी। सबसे पहले उसे गिरोह में शामिल किया। इसके बाद फूलबाई ने अपने दोस्त लतीफ को गिरोह का हिस्सा बना लिया।

मधुबन-बापूधाम से चोरी किया दो माह का बच्चा 
पुलिस पूछताछ में सुलेखा और कविता ने बताया कि दोनों ने मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली मालती का नौ मार्च 2024 को दो माह का बच्चा चोरी किया था। बच्चे को साढ़े तीन लाख में बेचा गया था। जिस दंपती को बेचा गया था। उसकी पहचान पुलिस कर रही है। सुलेखा और कविता ने यह बच्चा अंजलि नाम की महिला को दिया था। 

Also Read