शारदीय नवरात्र 2024 : आज से शारदीय नवरात्र शुरू, सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़

UPT | नवरात्र के मौके पर सजीं देवी दुर्गा की सुंदर प्रतिमा।

Oct 03, 2024 09:28

पूरे नौ दिन मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला चलता रहा। मंदिरों के आसपास मेले सा नजारा देखा जा रहा है। पूजा व व्रत संबंधी सामानों की जमकर बिक्री हो रही था।

Short Highlights
  • देवी मंदिरों में सुबह चार बजे से दर्शन का सिलसिला शुरू 
  • माता को फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना कर रहे लोग
  • घरों में किया कलश स्थापना और अखंड ज्योति जलाई 
Shardiya Navrartri 2024 : गाजियाबाद में आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शहर के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्त देवी माता के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। भक्तों ने माता के दर्शन किए व आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगने लगी थी। लोग माता को फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना कर रहे थे। देवी मंदिरों में सुबह चार बजे से दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। जो दिन दिन भर चलेगा। 

घरों में किया कलश स्थापना 
आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। जो कि पूरे नौ दिन तक चलेंगे आज नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण माता रानी के दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सुबह लोगों ने घरों में कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की। देवी मंदिरों में पूरे नौ दिन भर दर्शन का सिलसिला चलता रहा।

सुबह से ही पूरा शहर भक्तिमय हो चुका
नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही पूरा शहर भक्तिमय हो चुका। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों दिल्ली गेट स्थित माता का मंदिर, नेहरू नगर स्थित देवी मंदिर, मोहन नगर स्थित काली मंदिर व संजय नगर काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। देवी भक्तों ने नारियल, फूल, माला और मेवा आदि का भोग देवी मां को चढ़ाया।

मंदिरों के आसपास मेले सा नजारा
पूरे नौ दिन मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला चलता रहा। मंदिरों के आसपास मेले सा नजारा देखा जा रहा है। पूजा व व्रत संबंधी सामानों की जमकर बिक्री हो रही था। बाजारों में व्रत व पूजन संबंधी सामानों का बाजार खुशहाल रहा। सुबह घरों में कलश स्थापना के बाद हवन हुआ। लोगों ने व्रत रखा। वहीं घरों में दुर्गा सप्तशती व काली बीज मंत्रों का पाठ किया गया।

Also Read