Meerut News : मेरठ में पकड़ा अवैध तेल का गोदाम, भारी संख्या में तेल के ड्रम बरामद

UPT | मेरठ में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया नकली पेट्रोल।

Oct 02, 2024 22:43

छापेमारी के दौरान अवैध तेल के भरे ड्रम बरामद हुए। छापेमार टीम ने तेल से भरे ड्रमों को अपने कब्जे में ले लिया और गोदाम को सील कर दिया। 

Short Highlights
  • घनी बस्ती के बीच बना था अवैध तेल का गोदाम
  • थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में आपूर्ति विभाग ने की छापेमारी
  • तेल का सेंपल लेकर लेकर जांच के लिए भेजा, गोदाम सील 
Meerut News : मेरठ में अवैध तेल का गोदाम पकड़ा गया है। अवैध तेल का गोदाम मेरठ के रिहायशी क्षेत्र में पकड़ा गया। आपूर्ति विभाग ने थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अवैध तेल के गोदाम पर छापेमारी की। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंजुम पैलेस के आबाद नाम के व्यक्ति के अवैध तेल के गोदाम पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध तेल के भरे ड्रम बरामद हुए। छापेमार टीम ने तेल से भरे ड्रमों को अपने कब्जे में ले लिया और गोदाम को सील कर दिया। 
गोदाम अवैध पेट्रोल का है
बताया जाता है कि यह गोदाम अवैध पेट्रोल का है। जो कि रिहायशी इलाके के बीच बनाया हुआ था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गोदाम पर आपूर्ति विभाग के साथ छापा मारा गया। आपूर्ति विभाग के जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस की सूचना पर टीम को भेजा गया है।

नकली पेट्रोल शहर में सप्लाई किया जा रहा था
नकली तेल बनाने की प्राथमिक सूचना है। इसकी सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। बताया जाता है कि अवैध तेल के गोदाम में नकली पेट्रोल बनाया जाता था। नकली पेट्रोल शहर में सप्लाई किया जा रहा था।  

Also Read