मस्जिद में मिला धमकी भरा लेटर : 'मस्जिद से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो लाशें गिनने के लिए तैयार रहना'

UPT | मुरादनगर की सुनहरी मस्जिद में पहुंचे पुलिस अधिकारी।

Jul 14, 2024 02:32

पत्र में मस्जिद से लाउडस्पीकर ना हटाने पर लाशों को गिनने की धमकी दी गई है। इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी गई है।

Short Highlights
  • मुरादनगर की मस्जिद में मिला धमकी भरा पत्र
  • मुरादनगर थाने में मुतवल्ली ने दी तहरीर
  • पत्र में लाशें गिनने के लिए तैयार रहने को कहा
Ghaziabad News : गाजियाबाद के मुरादनगर के आदर्श नगर कॉलोनी स्थित मस्जिद में धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में मस्जिद से लाउडस्पीकर ना हटाने पर लाशों को गिनने की धमकी दी गई है। इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने से आसपास दहशत का माहौल है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया
मिली जानकारी के अनुसार मुरादनगर के आदर्श नगर कॉलोनी स्थित मस्जिद में एक धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में लाउडस्पीकर ने हटाने पर लाशों को गिनने की धमकी दी गई है। इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी गई है। मस्जिद के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है।

फजर की नमाज अदा करने गए
जानकारी के मुताबिक, नगर की आदर्श नगर कॉलोनी में सुनहरी मस्जिद स्थित है। शनिवार सुबह मस्जिद में लोग फजर की नमाज अदा करने गए थे। इसी दौरान परिसर में एक पत्र पड़ा मिला। पत्र में लिखा था यदि मस्जिद से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो लाशें गिनने के लिए तैयार रहना।

भारी पुलिस फोर्स के साथ मस्जिद में पहुंच गए
पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना मुरादनगर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मस्जिद में पहुंच गए। इस संबंध में एडवोकेट वसीम ने मुरादनगर थाने में तैयारी दी है।

Also Read