Meerut-Lucknow Vande Bharat Train : मेरठ-लखनऊ वंदेभारत का किराया 1500 रुपये, एक सितंबर से चलेगी रोजाना

UPT | मेरठ-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस

Aug 30, 2024 12:37

ट्रेन 458.86 किलोमीटर का सफर 7.15 घंटे में पूरा कर रात्रि 10 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचेगी।  मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन संख्या 22490 मेरठ से सुबह 6:35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी।

Short Highlights
  • 31 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे मेरठ-लखनऊ वंदेभारत का उद्धाटन
  • मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदेभारत 
  • मेरठ-लखनऊ वंदेभारत में होगी आठ चेयरकार कोच 
Meerut-Lucknow Vande Bharat Train : मेरठ से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को जल्द ही मेरठ-लखनऊ वंदेभारत की सौगात मिलने वाली है। मेरठ से होकर चलने वाली मेरठ-लखनऊ वंदेभारत दूसरी वंदेभारत ट्रेन होगी। इससे पहले दिल्ली-देहरादून वंदेभारत ट्रेन मेरठ से होकर जाती है।   

मंगलवार को छोड़कर मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन छह दिन चलेगी
मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन एक सितंबर से नियमित रहेगा। मंगलवार को छोड़कर मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन छह दिन चलेगी। मेरठ-लखनऊ वंदेभारत आठ कोच की होगी। जिसमें सभी कोच चेयरकार के होंगे। मेरठ सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से 31 अगस्त को मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन का उ्दघाटन पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल करेंगे। मेरठ सिटी स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। शुक्रवार यानि आज दिल्ली से रेलवे के बड़े अधिकारी आकर तैयारियों का जायजा लेंगे। 

मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन की समय सारिणी जारी
रेलवे की तरफ से मेरठ-लखनऊ वंदेभारत की समय सारिणी जारी कर दी गई है। सप्ताह में मंगलवार को ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा। पहले दिन एक सितंबर को मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन संख्या 22489 लखनऊ-मेरठ सिटी लखनऊ से दोपहर 2.45 बजे रवाना होगी। मेरठ-लखनऊ वंदेभारत का ठहराव बरेली और मुरादाबाद में होगा। ट्रेन 458.86 किलोमीटर का सफर 7.15 घंटे में पूरा कर रात्रि 10 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचेगी। मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन संख्या 22490 मेरठ से सुबह 6:35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी।

मेरठ-लखनऊ वंदेभारत का ठहराव मुरादाबाद और बरेली
मेरठ-लखनऊ वंदेभारत का ठहराव मुरादाबाद और बरेली रहेंगे। मेरठ-लखनऊ वंदेभारत मुरादाबाद में पांच मिनट और बरेली रेलवे स्टेशन पर दो मिनट रूकेगी। मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन लखनऊ में 1.45 बजे पहुंचेगी। यानि जाते समय मेरठ-लखनऊ के बीच का सफर यह ट्रेन 7.10 घंटे में पूरा करेगी। मेरठ-लखनऊ वंदेभारत में आठ एसी चेयरकार कोच होंगे। यात्री सामान्य चेयरकार और एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा कर सकेंगे। मेरठ-लखनऊ वंदेभारत का प्राइमरी मेंटेनेंस लखनऊ में होगी। लखनऊ से मेरठ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की एसी चेयरकार का किराया 1500 रुपये हो सकता है।

Also Read