Meerut news : मेरठ में बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी! एक गिरफ्तार

UPT | बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी की सूचना पर डेरी पर पहुंची पुलिस।

Jun 17, 2024 16:42

थाना पुलिस ने गोवंश की कुर्बानी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से गाय के कटे अवशेष और मीट कब्जे में लिया है।

Short Highlights
  • घबराई पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी 
  • गोवंश कुर्बानी को बताया डेरी की आड़ में गोकशी
  • पुलिस के पहुंचने से पहले अन्य आरोपी हुए फरार 
Meerut News : मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में बकरीद पर गाय की कुर्बानी देने का मामला आया है। पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मेवगढ़ी मस्जिद नगर में परवेज नामक युवक की दूध की डेरी में छापा मारा। थाना पुलिस ने गोवंश की कुर्बानी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से गाय के कटे अवशेष और मीट कब्जे में लिया है। मेरठ में गोवंश की कुर्बानी पर लीपापोती में जुटी पुलिस कुर्बानी की बात को नकारते करते हुए डेरी की आड़ में गोकशी होना बता रही है।

डेरी में करीब एक दर्जन भैंस और गाय पाली हुई
जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मेवगढ़ी मजीद नगर में परवेज गाज़ी ने अपने मकान में डेरी बनाई हुई है। डेरी में करीब एक दर्जन भैंस और गाय पाली हुई हैं। आज सोमवार को बकरीद के चलते परवेज ने अपने नौकर और परिवार के साथ मिलकर डेरी में गोवंश की कुर्बानी कर दी। मुखबिर से गोवंश की कुर्बानी पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और परवेज को गिरफ्तार करते हुए मौके से गोवंश के अवशेष सहित मीट बरामद कर लिया।

नौकर शाहिद और परिवार के लोग मौके से फरार
पुलिस के पहुंचने से पहले परवेज का नौकर शाहिद और परिवार के लोग मौके से फरार हो गए। उधर,सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को डेरी की आड़ में कटान की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मीट और अवशेष बरामद किए। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। बरामद मीट और अवशेष को जांच के लिए सेंपल भेजा है।
 

Also Read