मेरठ में रामोत्सव : राम मंदिर के उद्घाटन से मेरठ के लोगों में उत्साह, मंदिरों में हो रहे सुंदरकांड के पाठ

Uttar Pradesh Times | Meerut News

Jan 22, 2024 16:39

इस समय मेरठ में राम भक्ति की भावना उफान पर है। इस बीच, मेरठ के लोगों से जब अयोध्या और रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बात की गई तो उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है।

Short Highlights
  • मंदिरों में सुबह से हो रहा सुंदरकांड का पाठ
  • जगह-जगह भंडारों की तैयारी और धार्मिक आयोजन
Meerut News (केपी त्रिपाठी) : आज 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराज रहे हैं। इस समय मेरठ में राम भक्ति की भावना उफान पर है। इस बीच, मेरठ के लोगों से जब अयोध्या और रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बात की गई तो उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है। मेरठ में आज मंदिरों में सुबह से सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। जगह-जगह भंडारों और धार्मिक आयोजन की तैयारी चल रही है।

सुबह से पूरा मेरठ राममय
उत्तर प्रदेश टाइम्स से बात करते समय मेरठ में लोगों ने बताया कि सुबह से ही पूरा मेरठ राममय हो रहा है। कई दिनों से मेरठ में आज 22 जनवरी को आयोजन को लेकर तैयारी चल रही थी। मंदिरों को भगवा पताकाओं से सजाया गया है। अयोध्या को लेकर बहुत अच्छी चीज हुई है। मेरठ में जागिंग कर रहे निमिश से जब अयोध्या को लेकर बातचीत की गई तो उनका कहना था कि अयोध्या को लेकर काफी अच्छा हुआ है। राम मंदिर बन गया है। आज फेस्टिवल जैसा माहौल है। अनुग्रह कुमार का कहना था कि जो हुआ बहुत अच्छा हुआ है। उन्होंने कहा कि ये बहुत पहले होना चाहिए था। हमारी धरोहर हैं। इनकी रक्षा करनी चाहिए। आज मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन है। हम लोग बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया के शौकीन और ट्वीट के शौकीन राजेश तोमर ने कहा कि अयोध्या का जो मंदिर बना है। मोदी जी ने बहुत बढ़िया काम किया है। हमें मोदी और योगी जी पर गर्व है।

राम जी का आगमन हो रहा है
मेरठ के निवासी शरद ने उत्तर प्रदेश से बात करते हुए बताया कि अयोध्या में आज रामजी चुके हैं। एक अच्छा परिदृश्य दिखाई दे रहा है। आज हम यात्रा में शामिल होंगे। भंडारों का आयोजन कर प्रसाद बांटेंगे। मेरठ के निवासी राकेश ने बताया कि हमारा जन्मों का सपना साकार हुआ है। आज इससे अधिक खुशी की बात और क्या होगी। ये सपना भी मोदी और योगी जी के कारण पूरा हुआ है। युवक धर्मेद्र तोमर का कहना है कि हमको राम मंदिर बनने की बहुत खुशी है।

Also Read