Mirzapur News : जनप्रतिनिधियों ने नवचयनित 100 लेखपालों को दिया नियुक्ति पत्र

UPT | 100 नवचयनित लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र

Jul 10, 2024 17:16

मिर्जापुर जिले में बुधवार को 100 नवचयनित लेखपालों को उनके नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से दो लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपे। शेष 98 लेखपालों को ...

 Mirzapur News : बुधवार को मीरजापुर जिले में जनप्रतिनिधियों द्वारा 98 नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। अन्य 98 लेखपालों को आज जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अब भूमि संबंधी विवादों को सुलझाने में काफी मदद मिलेगी।

भूमि संबंधी विवादों का जल्द समाधान हो सकेगा
जिले में बुधवार को 100 नए लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो लेखपालों को वर्चुअल नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जबकि शेष 98 लेखपालों को जिला विकास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र दिए। राज्यसभा सांसद राम सकल, एमएलसी विनीत सिंह, सदर विधायक रत्नाकर मिश्र, छानबे विधायक रिंकी कोल, नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर केशरी ने नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिलाधिकारी ने बताया कि 100 नए लेखपालों के आने से पुराने लेखपालों पर काम का बोझ कम हो जाएगा। इससे भूमि संबंधी विवादों का जल्द समाधान हो सकेगा।

Also Read