लोकसभा चुनाव : 22 मई को जनपद में उतरेगा सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़न खटोला

UPT | तैयारी को लेकर बैठक हुई।

May 20, 2024 23:15

अमरपाल मौर्य ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की विशाल जनसभा जनपद में 22 मई को होना सुनिश्चित है। पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं को जनसभा को सफल बनाने के लिए बूथ और वार्ड स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर आने और प्रचार प्रसार करने को जिम्मेदारी दी गई है।

Mirzapur News : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा कचार पर बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा सदस्य, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं काशी क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने एक समीक्षा बैठक की। यह बैठक सूबे के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के आगामी जनसभा को लेकर थी। इसमें जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी रविन्द्र नाथ पाठक तथा लोकसभा संयोजक दिनेश वर्मा उपस्थित रहे।

अमरपाल मौर्य ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की विशाल जनसभा जनपद में 22 मई को होना सुनिश्चित है। पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं को जनसभा को सफल बनाने के लिए बूथ और वार्ड स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर आने और प्रचार प्रसार करने को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष बृजभूषण ने बताया कि जनसभा की समीक्षा बैठक हो चुकी है। यह विशाल जनसभा मझवां विधानसभा के सिटी ब्लॉक में ग्राम सभा शाहपुर चौसा के बाबू रघुवंश सिंह इंटर कॉलेज के सामने 22 मई को सुबह 09:00 बजे होगी। कार्यक्रम स्थल पर तैयारी चल रही है। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे अन्य लोग मौजूद रहे। 

Also Read