मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान : पुस्तकें और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित, पढ़िए समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने क्या कहा

UPT | समाजवादी छात्र सभा से सम्मानित होने वाले मेधावी।

Sep 11, 2024 18:14

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा ने मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। यह आयोजन जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट भवन में हुआ।

Mirzapur News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा ने मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। यह आयोजन जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट भवन में हुआ, जहां छात्र-छात्राओं को पुस्तकें और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष श्याम अचल यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा छात्रों के सम्मान को बढ़ाने और उनके प्रोत्साहन के लिए काम किया है। इस अवसर पर कई छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

ये छात्र हुए सम्मानित
सम्मानित होने वाले छात्रों में संदेश यादव, शिवललित सरोज, राहुल यादव, विनय बिन्द, अंकित यादव, अमरजीत सोनकर, शुभम सिंह पटेल, अर्जुन मौर्या, फराह खान, आशीष यादव और हर्षित श्रीवास्तव शामिल थे। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Also Read