Mirzapur News : शराब के सेल्समैन पर बदमाशों ने बोला हमला, हालत गंभीर

UPT | थाना कटरा कोतवाली

Aug 26, 2024 18:10

कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुरी कॉलोनी के रहने वाले संतोष कुमार जायसवाल का है। शराब की दुकान से लौटते समय अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला...

Mirzapur News : अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करने वाले संतोष जायसवाल पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडे से हमलाकर संतोष जायसवाल को घायल कर दिया, जिससे वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।



क्या है पूरा मामला
यह मामला नगर के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुरी कॉलोनी के रहने वाले संतोष कुमार जायसवाल का है। शराब की दुकान से लौटते समय अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में संतोष जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने संतोष को मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया हैं। घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि रोज की भांति वह टिकापुर स्थित अंग्रेजी की दुकान से ड्यूटी पूरी करके अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान दो नकाबपोश बदमाशो ने जान मारने के उद्देश्य से सिर पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे संतोष जायसवाल गंभीर रूप से जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। जब तक कुछ समझ पाता बदमाशों ने लगातार उनके ऊपर लाठियों से कई बार हमला कर उनकी जबरदस्त पिटाई किया। किसी तरह संतोष को अस्पताल पहुंचाया गया।

जांच के बाद ही मामला पता चल पाएगा 
अज्ञात हमलावर कौन थे पीड़ित को नहीं पता, घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा अभी तक पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई है। अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा हमला कर शराब के सेल्समैन को घायल कर देना थाना इलाका पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। वैसे घटना का असली मामला क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Also Read