Mirzapur News : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा- यूपी में सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति की जाती है

UPT | ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जगत जननी माता विंध्यवासिनी का दर्शन किए

Oct 07, 2024 01:19

माता विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचे नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने जगत जननी माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर नमन किया। इसी के साथ...

Mirzapur News : माता विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जगत जननी माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर नमन किया। इसी के साथ उन्होंने विंध्याचल पक्का घाट पर मां गंगा की भव्य आरती की। उन्होंने कहा कि आज में जो कुछ हूं वह सब माता विंध्यवासिनी की कृपा है। सभी लोग मां का दर्शन करने आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा विद्युत आपूर्ति की जा रही है। विंध्याचल धाम में पहुंचे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा का स्वागत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया। इसके बाद वह माता के धाम में पहुंचे। आदिशक्ति का पूजन अर्चन कर नमन किया।



पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान विंध्याचल आने का मौका मिला यह मां की असीम कृपा है। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वह मां की कृपा का ही परिणाम है । मेरे माता-पिता, दादा-दादी मेरे खानदान के लोग विंध्याचल दर्शन पूजन करने आते रहे हैं। मैं जब प्रयागराज में विद्यार्थी जीवन में अध्ययन कर रहा था तब बराबर मां के दर्शन करने आता था। आज दर्शन पूजन के साथ ही मां गंगा की आरती करने का मौका मिला। मां गंगा की आरती किया धन्य हो गया।

समस्या का समाधान किया जाएगा
कामर्शियल बिजली कनेक्शन का बिल अधिक आने पर उन्होंने कहा कि करीब साढ़े 4 साल से प्रदेश में विद्युत मूल्य में वृद्धि नहीं की गई है। अगर किसी की समस्या है और वह सामने आता है तो उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक बिजली की आपूर्ति उत्तर प्रदेश में की जा रही है। देश का पहला प्रदेश है जो सबसे अधिक बिजली आपूर्ति कर रहा है।

Also Read