सोनभद्र में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत : मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे दोनों, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

UPT | अनजान वाहन ने मारी टक्कर

Sep 15, 2024 12:08

कर्मा थाना क्षेत्र के भैरोपुर मार्ग पर रविवार की सुबह घर से टहलने निकले मां- बेटे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कर्मा पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Sonbhadra News : कर्मा थाना क्षेत्र के भैरोपुर मार्ग पर रविवार की सुबह घर से मॉर्निंग वॉक निकले मां-बेटे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना पर पहुचीं कर्मा पुलिस ने दोनो घायलों को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया। जहा इलाज के दौरान मां- बेटे की मौत हो गई।
 
मॉर्निंग वॉक करने निकले थे दोनों
जानकारी के अनुसार, हर रोज की तरह ममता (30) पत्नी रमाकांत और बेटा सचिन (11) पुत्र रमाकांत निषाद निवासी कुचमरवा दोनों मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने दोनों मां-बेटे को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा, जहां इलाज के दौरान मां-बेटे दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस मामले में करमा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह मां-बेटे टहलने निकले थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also Read