Sonbhadra News : रॉबर्ट्सगंज में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, मां के गीतों पर झूमे भक्त

UPT | शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु

Apr 13, 2024 22:30

विगत कई वर्षों से चली आ रही शोभायात्रा निकालने की परंपरा को इस वर्ष मनाया गया। शनिवार को बड़ी धूमधाम से जरा झूम के कांवरिया संघ के नेतृत्व में...

Sonbhadra News (Gyan Prakash Chaturvedi) : विगत कई वर्षों से चली आ रही शोभायात्रा निकालने की परंपरा को इस वर्ष मनाया गया। शनिवार को बड़ी धूमधाम से जरा झूम के कांवरिया संघ के नेतृत्व में मां वैष्णो पद यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रावटसगंज नगर स्थित अंबेडकर नगर वार्ड 10 मांकड़े शीतला माता मंदिर से वैष्णो धाम तक निकाली गई।

मां के भक्ती गीतों पर जमकर झूम श्रद्धालु
संयोजक हरिहर चौरसिया अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद ने बताया कि विगत कई वर्षों से शोभायात्रा के माध्यम से नवरात्रि में पदयात्रा निकली जाती है। यह शोभायात्रा के मां वैष्णो धाम पहुंचने पर अभिषेक, पूजन और अर्चन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी रावटसगंज नगर में शोभा यात्रा निकालते हुए सैंकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा डीजे पर भक्ती गीतो पर नाचते गाते माता के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा निकाली। नवरात्रि के दौरान देवी मां के गीतों के साथ कन्याएं और महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन गाते हुए शोभायात्रा आगे बढ़ती रही।

यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर अमित जायसवाल, अजय मोदनवाल, निलाचल दास, नीतू उमर, राधेश्याम, रवि मद्धेशिया, रंजन गुप्ता, विशाल मौर्य, रणधीर कसौधन, अशोक कुमार, राजदेव यादव, रवींद्र, गोविंद, लवकुश चौरसिया, प्रदीप, हिमांशु केसरी, मनीष दुबे, प्रवीण तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Also Read