Sonbhadra News : हेमंत शर्मा को मिलेगा ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान, जानें पूरा मामला

UPT | फ़ोटो

Aug 28, 2024 19:14

साहित्यकार व पत्रकार हेमंत शर्मा, ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2024 से नवाजे जायेंगे। उक्त जानकारी चयन समिति के सदस्य व माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी...

Sonbhadra News : साहित्यकार व पत्रकार हेमंत शर्मा, ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2024 से नवाजे जायेंगे। उक्त जानकारी चयन समिति के सदस्य व माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी।
 

पत्रकारों से मुख़ातिब होकर उन्होंने बताया कि यह सम्मान नवम्बर माह में विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदान किया जायेगा। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 51 हजार रुपए की राशि भेंट कर अलंकृत किया जायेगा। कॉलेज की प्राचार्य अंजली विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह की स्मृति में माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट द्वारा स्थापित 'ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान' प्रत्येक वर्ष किसी वरिष्ठ साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। उक्त चयन में चीफ ट्रस्टी डॉ0 अजय कुमार सिंह के अतिरिक्त प्रो0 पुष्पेश पन्त (जेएनयू), प्रो0 कैलाश नारायण तिवारी (दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रख्यात आलोचक प्रो0 रामसुधार सिंह एवं प्रसिद्ध ललित निबन्धकार डॉ0 उमेश प्रसाद सिंह शामिल रहे। 

हेमंत शर्मा को दी बधाई
डॉ0 अजय कुमार सिंह ने बताया कि हेमंत शर्मा वर्तमान समय के विलक्षण निबन्धकार है। संवेदना सूचना और सम्प्रेषण के धरातल पर उनकी भाषा अद्भुत है। उनके निबन्ध भारतेन्दु युगीन निबन्ध परम्परा की ताजगी और सादगी से सम्पन्न है। वे इस पुरस्कार के वास्तविक हकदार है। अंत में उन्होंने सम्मान के लिए चयनित होने पर हेमंत शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

Also Read