Sonbhadra News : भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया गया

UP Times | Statue of Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee unveiled

Dec 25, 2023 00:53

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी की 99 वीं जयंती के अवसर पर सोनभद्र जिले के चतरा ब्‍लॉक क्षेत्र में उनकी प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद रहे वक्‍ताओं ने अटल जी के जीवन पर अपने विचार व्‍यक्‍त किए।

Sonbhadra News : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का रविवार को प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनावरण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा, कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व: अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण का आज उन्‍हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

अटल बिहारी की जीवनी पर डाला प्रकाश
उन्‍होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व: अटल बिहारी बाजपेयी हिन्दी कवि व प्रखर वक्ता भी थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक भी रहें और उन्होंने लम्बे समय तक राष्ट्र धर्म वीर अर्जुन आदि, राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। हमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व: अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके द्वारा देशहित में किये गये संघर्षों को याद करना चाहिए। इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व: अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन परिचय व उनके जीवन मूल्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। 

कंबल किए गए वितरित
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री व सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा उपस्थित लोगों को कम्बल वितरित किए। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने मौजूदा अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व: अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन भोलानाथ मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, जिला महामंत्री सुन्दर निषाद, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, नगवां ब्लाक प्रमुख  आलोक सिंह,  संतोष शुक्ला,  कृष्ण मुरारी गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित अन्य सम्मानितगण उपस्थित रहें।
 

Also Read