सोनभद्र न्यूज : सम्पूर्ण भागीदारी यात्रा का जोरदार स्वागत, जन अधिकार पार्टी सत्ता के साथ करेगी व्यवस्था परिवर्तन

UPT | सम्पूर्ण भागीदारी यात्रा का स्वागत

Feb 18, 2024 19:05

जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबीनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में 8 जनवरी 2024 से गाजीपुर से चली सम्पूर्ण भागीदारी यात्रा रविवार को सोनभद्र पहुंची।

Sonbhadra News : जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबीनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में 8 जनवरी 2024 से गाजीपुर से चली सम्पूर्ण भागीदारी यात्रा रविवार को सोनभद्र पहुंची। इस दौरान सोनभद्र में यात्रा का कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।

बढ़ौली चौराहे पर किया सभा को संबोधित
रविवार को सम्पूर्ण भागीदारी यात्रा सोनभद्र के राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौराहे पर पहुंची। जहां पर सभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश आजाद होने के बाद लोकतंत्र की स्थापना हुई। जिसकी मंशा थी कि सभी देशवासी मिलजुल कर एक सशक्त, समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण करेंगे और सभी देशवासियों को आबादी के अनुरूप हक और हिस्सेदारी मिलेगी। परन्तु देश की मेहनतकश जनता के साथ धोखा हुआ, खासकर पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को हक हिस्सेदारी से वंचित कर दिया गया। इसलिए इस देश में असली लड़ाई भगीदारी की है, एक देश एक समान पाठ्यक्रम शिक्षा की है, अच्छी चिकित्सा सुविधा की है और देश के किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाये जाने के साथ ही जाती जनगणना कराकर संख्या के आधार पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों में हिस्सेदारी दिए जाने की लड़ाई जन अधिकार पार्टी लड़ रही है। सभा के बाद यात्रा ने नई बाजार, बेलखुरी व कबरी होते हुए सोनवार नौगढ़ चंदौली के लिए प्रस्थान किया ।

इन लेगों ने किया यात्रा का स्वागत
यात्रा का सोनभद्र में डॉ भागीरथी सिंह मौर्य, श्वेता मौर्य, जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य, जिला महासचिव रविरंजन शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष मंगला मौर्य, जिला उपाध्यक्ष संजय मौर्य, जिला प्रभारी श्रीपति विश्वकर्मा, विनोद मौर्य, चन्द्रशेखर आजाद, राजेश सिंह, बलिराम प्रधान, लक्ष्मण सिंह, अनुरुद्ध सिंह, निरंजन कुमार, कुसुम मौर्य, आरती मौर्य, मुलायम सिंह, संकठा मौर्य,  गुलाब सिंह, अनिल सिंह, मनोज कुमार, तेजबली चन्द्रवंशी, डॉ जय सिंह, डॉ रामराज विंद, प्रशांत भारती, राजकुमार, चन्द्रमा सिंह सहित काफी संख्या में लोगों ने जगह जगह स्वागत किया ।

यात्रा में यह लोग भी रहे मौजूद
यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेन पाल, राष्ट्रीय महासचिव लाखनराज पासी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पटेल विजय नारायण वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज मनु विश्वकर्मा, प्रदेश महासचिव रामधनी निषाद, प्रदेश महासचिव रमेश यादव, प्रदेश महासचिव इंदु मेहता, वाराणसी मंडल प्रभारी सुमन्त सिंह मौर्य, लीलाधर कुशवाहा भी यात्रा में साथ साथ चल रहे थे।

Also Read