Moradabad News : नरसिंहानंद के पैगंबर साहब पर दिए गए विवादित बयान से गुस्सा, मुस्लिमों का प्रदर्शन

UPT | विरोध प्रदर्शन करते मुस्लिम समुदाय के लोग।

Oct 05, 2024 12:28

पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मुरादाबाद के कटघर कोतवाली इलाके में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित...

Moradabad News : पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मुरादाबाद के कटघर कोतवाली इलाके में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने वाले यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

अचानक सड़क पर आए सैकड़ों लोग
अचानक सैकड़ों लोगों द्वारा सड़क पर आकर प्रदर्शन करने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। उन्हें बताया कि यति नरसिंहानंद पर गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में और महाराष्ट्र के मुंबई के मुंब्रा थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस जांच कर रही है और सख्त कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ की जाएगी। 

कार्रवाई का भरोसा दिया
प्रदर्शन करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को यह भी समझाया गया कि गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक हफ्ते में सख़्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग वापस लौट गए।

Also Read