Bijnor News : नगर पालिका कर्मचारियों की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल, किशोर को निर्वस्त्र कर पीटा

UPT | Symbolic Photo

Sep 15, 2024 21:07

बिजनौर जिले के धामपुर नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने  एक किशोर को निर्वस्त्र कर पीटा।

Bijnor News : बिजनौर जिले के धामपुर नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने  एक किशोर को निर्वस्त्र कर पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना लगभग दो दिन पहले की बताई जा रही है।

ये है पूरा मामला 
मामला नगर पालिका के एक पार्क का है। आरोप है कि एक किशोर वहां एक किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। इसी दौरान कुछ पालिका कर्मचारियों ने उन्हें देख लिया। कर्मचारियों ने किशोर को पकड़कर पास की एक लाइब्रेरी में ले जाकर बंद कर दिया। वहां उन्होंने किशोर के कपड़े उतारे और बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
वायरल हो रहे वीडियो में किशोर को कर्मचारियों से जान बख्शने की गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन कर्मचारी उसकी एक न सुनते हुए लगातार पिटाई करते रहे। वहीं किशोरी को मौके से भगा दिया गया। यह वीडियो किसी ने चुपके से बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

एक आरोपी हिरासत में लिया गया
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की है। एक आरोपी लिपिक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही, किशोर और किशोरी के परिवारों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

नगर पालिका अधिकारी की घटना पर प्रतिक्रिया
नगर पालिका धामपुर के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें किशोर और किशोरी के अनैतिक कार्य की सूचना मिली थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों को ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए था, न कि खुद कानून हाथ में लेना चाहिए था।

Also Read