Rampur News : 51 कुंडीय महायज्ञ में भक्तों ने आहुतियां दीं, देखने लायक था दिव्य नजारा... 

UPT | रामपुर में आयोजित 51 कुंडीय महायज्ञ।

Apr 16, 2024 15:02

दुर्गाष्टमी को मोदीपुर में भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मोदीपुर के चेयरमैन भूपेंद्र कुमार मोदी ने बतौर मुख्य यजमान सूर्य पूजन कर भारत को सनातन राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प...

Rampur News : दुर्गाष्टमी को मोदीपुर में भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मोदीपुर के चेयरमैन भूपेंद्र कुमार मोदी ने बतौर मुख्य यजमान सूर्य पूजन कर भारत को सनातन राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प दोहराया। सूर्य नगरी मोदीपुर को विश्वपटल पर चमकाने का भी संकल्प लिया। इस दौरान 51 कुंडीय यज्ञ में सैकड़ों भक्तों ने आहुतियां दीं। यह दिव्य नज़ारा देखने लायक रहा। 

24 कन्याओं का भी पूजन किया गया
सुबह 7 बजे पूजन की शुरुआत हुई। मोदी ग्रुप के राजपुरोहित धर्मेंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचारण कर सूर्य भगवान की आराधना की। उन्होंने प्रत्यक्ष ईश्वर सूर्य भगवान को नमन करते हुए विश्व कल्याण के लिए भारत को सनातन राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। 51 कुंडीय कुंड में 51 यजमानों के जोड़े तथा अन्य यजमान बैठे। मुख्य यजमान डॉ. भूपेंद्र कुमार मोदी ने पूजन किया। अन्य यजमानों ने भी अनुसरण करते हुए पूजन किया। वेदाचार्य ने वैदिक मंत्रों का दिव्य उच्चारण किया। सभी ने यज्ञ में आहुतियां दीं। बाद में पूर्णाहुति और आरती हुई। तत्पश्चात 24 कन्याओं का पूजन किया गया। 

सनातन अमिट और पूर्ण है 
डॉक्टर भूपेंद्र कुमार मोदी ने कहा कि विचारों को सार्थक करने के लिए यह भव्य आयोजन किया गया है। मोदीपुर सूर्य नगरी है। इसे एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के चारों शंकराचार्यों द्वारा मुझे राजर्षि की उपाधि देकर विश्व को सनातन युग के रूप में उजागर करने का दायित्व सौंपा गया है। सनातन अमिट है और पूर्ण है। आदिकाल से अनादि काल तक इसका प्रसार रहेगा। साक्षात देव सूर्य हैं। जीवन सूर्य पर ही निर्भर है। मोदीपुर विद्या का केंद्र है, जहां विद्या है, वहीं विकास की नींव होगी।उन्होंने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी।
 
ये भी रहे मौजूद
इससे पूर्व विश्व के सबसे बड़े श्रीयंत्र का पूजन किया गया। सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप श्रीयंत्र, बाबा नीम करोली महाराज का चित्र, कंबल और मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर मोदी ग्रुप के कई अधिकारी, कर्मचारी और शहर के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Also Read