Rampur News : मनुहार यात्रा निकालकर लोगों को जगन्नाथ रस कथा के लिए किया आमंत्रित

UPT | जगन्नाथ रस कथा के लिए लोगों को आमंत्रित करते हुए

May 19, 2024 15:50

प्रथम मनुहार यात्रा प्रभात फेरी के रूप में तिलक कॉलोनी में आज सुबह 7 बजे निकाली गई। जिसके माध्यम से लोगो के घर घर जाकर कथा में आने के लिए निवेदन किया…

Short Highlights
  • मनुहार यात्रा निकालकर लोगो को जगन्नाथ रस कथा के लिए किया आमंत्रित। 
  • जगन्नाथ रस कथा महोत्सव में 2000 से ज्यादा लोगों के बैठने की रहेगी व्यवस्था। 
Rampur News : 7 से 9 जुलाई 2024 को जगन्नाथ रस कथा का आयोजन उत्सव पैलेस में किया जाना है जिसमें जोधपुर से गोवत्स श्री राधा कृष्ण जी महाराज अपने श्री वचनों से कथा का वाचन करेंगे। 

उसी उपलक्ष्य में प्रथम मनुहार यात्रा प्रभात फेरी के रूप में तिलक कॉलोनी में आज सुबह 7 बजे निकाली गई। जिसके माध्यम से लोगो के घर घर जाकर कथा में आने के लिए निवेदन किया गया। साथ ही कथा के स्टिकर्स और बैनर को पूरी तिलक कालोनी में लगाया गया। 
गोवत्स रजत किशोर मेहरोत्रा का कहना है कि कथा से पहले रामपुर के प्रत्येक क्षेत्र में और तहसील स्तर पर अलग अलग समय पर निमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी जिससे रामपुर के प्रत्येक नागरिक को कथा का निमंत्रण दिया जा सके।  गौ सेवको की लगभग 10 टीमो को बनाकर इस कार्य को क्रियान्वित किया जाएगा जिसमे पुरूष, महिलाएं, युवा और अनुभवी लोगो को सम्मिलित किया गया है। 

भव्य कथा के आयोजन में रामपुर की समस्त जनता और संस्थाएं शामिल
सी. ए. सजल अग्रवाल ने बताया कि भव्य कथा के आयोजन में रामपुर की समस्त सामाजिक संस्थाएं, व्यापारी वर्ग और भक्त गण अपना सहयोग हमें कर रहे हैं। कथा में विभिन्न संतो को आने के लिए निवेदन किया जाएगा। रामपुर के प्रत्येक मंदिर के पुरोहित जी को कथा में विशेष रूप से निवेदन किया जाएगा और उनका विशिष्ट स्थान भी चिन्हित किया जाएगा। कथा में लगभग 1000 से 1500 श्रद्धालुओं के आने की संभावना है जिसमे से लगभग 300 से ज्यादा श्रद्धालु रामपुर के बाहर के क्षेत्र से होंगे। पूरे भारत वर्ष से गौसेवकों को कथा में आंमत्रित किया गया है। क्यो की महाराज जी मुख्य रूप से पूरे भारत वर्ष में गोवत्स पाठशाला का संचालन करते है और विश्व की सबसे बड़ी पथमेड़ा गोशाला और मुलुकपीठ वाले श्री स्वामी राजेंद्रदास जी महाराज से उनका परम स्नेह और घनिष्ट जुड़ाव है। सभी स्वयं सेवकों की टीम कथा की तैयारी में जुट गई है और अति उत्साहित है।

Also Read