Rampur News : राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में मुस्तफा खां को मिला रजत पदक, जानें क्या है खास...

UPT | उत्तराखंड के रामनगर में मुस्तफा खां को सम्मानित करते एटीएस के एएसपी सुमित शर्मा। 

May 13, 2024 15:16

राष्ट्रीय स्तर की क्रॉसबो निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में रामपुर के मुस्तफा खां ने रजत पदक हासिल किया है। उत्तराखण्ड के रामनगर (फ़तेहपुर रेंज) में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में रामपुर के मुस्तफ़ा खां ने रजत...

Rampur News : राष्ट्रीय स्तर की क्रॉसबो निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में रामपुर के मुस्तफा खां ने रजत पदक हासिल किया है। उत्तराखण्ड के रामनगर (फ़तेहपुर रेंज) में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में रामपुर के मुस्तफ़ा खां ने रजत पदक हासिल कर रामपुर का नाम दूसरी बार रोशन किया है। रजत पदक हासिल करने पर मुस्तफा खां को एटीएस के एएसपी सुमित शर्मा ने सम्मानित किया।

पिछले वर्ष भी जीता था सिल्वर मेडल
निशानेबाज मुस्तफा खां रामपुर के व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। गत वर्ष भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज़ी में सिल्वर मेडल पर निशाना लगाया था। इस बार रजत पदक जीतने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। लोग इस सफलता पर मुस्तफा खां और उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं। 

Also Read