Rampur News : आप कार्यकर्ता ने सांसद संजय सिंह की रिहाई को खून से लिखा पत्र

UPT | आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अयान

Mar 07, 2024 19:53

मोहम्मद अयान ने पत्र में लिखा है कि सजंय सिंह एक ईमानदार नेता है और हिंदुस्तान के कमजोर लोगों की आवाज सदन में उठाते हैं। साथ ही मोदी सरकार की नाकामियों को उजागर करते हैं...

Rampur News : रामपुर आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अयान ने भारत के राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखा। पत्र में मोहम्मद अयान ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई की मांग की।

रिहाई के लिए खून से लिखा पत्र
मोहम्मद अयान ने पत्र में लिखा है कि सजंय सिंह एक ईमानदार नेता है और हिंदुस्तान के कमजोर लोगों की आवादज सदन में उठाते हैं। साथ ही मोदी सरकार की नाकामियों को उजागर करते हैं। संजय सिंह को झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है। मोहम्मद अयान ने कहा कि मैं देश की नागरिक होने के नाते अपने खून से पत्र लिखकर संजय सिंह की रिहाई की मांग करता हूं। जब तक संजय सिंह रिहा नहीं होते, तब तक रोज एक सिपाही अपने खून से पत्र लिखता रहेगा।

खारिज हो चुकी है जमानत याचिका
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसको लेकर कई बार प्रदर्शन भी किया गया है। लेकिन कोर्ट ने हर बार जमानत की याचिका को खारिज किया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई को लेकर खून से पत्र लिखे जा रहे हैं।

Also Read