Rampur News : आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में रामपुर को मिला प्रथम स्थान, जानें कैसे प्रदेश में रहा अव्वल

UPT | सफलता की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

Aug 08, 2024 14:52

सफलता के पीछे आईजीआरएस कार्यालय में नियुक्त निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मलिक, उप निरीक्षक बालेंदु भूषण, कम्प्यूटर ऑपरेटर…

Rampur News : आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने में जनपद रामपुर ने सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही रामपुर के 17 थानों में से 15 थानों ने भी उत्तर प्रदेश की आईजीआरएस मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जन शिकायतों के निस्तारण में सफलता टीम वर्क के कारण
मुख्यमंत्री द्वारा प्रचलित आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों का निस्तारण पुलिस अधीक्षक, रामपुर और अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी, रामपुर के कुशल नेतृत्व में हुआ है। इस सफलता के पीछे आईजीआरएस कार्यालय में नियुक्त निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मलिक, उप निरीक्षक बालेंदु भूषण, कम्प्यूटर ऑपरेटर संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और महिला कांस्टेबल इतरेश कुमारी, सुभाषिनी, और कुंती की लगन और सार्थक प्रयास शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा संबंधित पुलिस कर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने रामपुर ने उत्तर प्रदेश में एक उदाहरण स्थापित किया है।

Also Read