Rampur News : प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावितों को वितरित की गई राहत सामग्री, जिला मुख्यालय से कई गांवों का टूटा संपर्क

UPT | बाढ़ प्रभावितों को वितरित की गई राहत सामग्री

Sep 15, 2024 22:10

रामनगर बैराज से कोसी नदी में पानी छोड़े जाने के बाद रामपुर के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जबकि, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट...

Rampur News : रामनगर बैराज से कोसी नदी में पानी छोड़े जाने के बाद रामपुर के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जबकि, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। ऐसे में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर सरकार की पैनी नजर है। किसी को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।



बाढ़ आने से बीसरा गांव का संपर्क टूटा
पहाड़ी व मैदान इलाकों में लगातार बारिश होने की वजह से रामनगर बैराज से कोसी नदी में पानी छोड़ दिया गया था। इस कारण रामपुर में बाढ़ आ गई। जिसकी वजह से रामपुर के ग्राम हजरतपुर, घाटमपुर, बीसरा, जौलपुर, घनश्यामपुर आदि गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बीसरा गांव का तो संपर्क ही कट गया है। रविवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रामपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की पूर्ण रूप से मदद कराने का भरोसा दिया। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री रामपुर आ गई है, जिसका वितरण शुरू हो गया है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने ग्राम हजरतपुर में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण किया।

ग्रामीणों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह, उप जिलाधिकारी मोनिका सिंह की उपस्थिति में बाढ़ पीड़ितों को 35 किलोग्राम राहत सामग्री दी। जिसमें 10 किलाग्राम आटा, 10 किलोग्राम चावल, दो किलोग्राम दाल, हल्दी, नमक, मिर्च, मसाले, तेल, प्याज आदि सामान था। शहर विधायक ने कहा कि बाढ़ ने किसानों की फसलों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। जिस कारण ग्रामीणों की समस्याएं और अधिक हो गई हैं। लेकिन, ग्रामीणों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। संकट के इस वक्त में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को फसलों का सर्वे करने के लिए भी निर्देशित किया।

Also Read