Rampur News : श्री गुरू नानक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व, रबी फसल पकने का प्रतीक...

UPT | सिमरन प्रीत सिंह ने गतका प्रस्तुत किया

Apr 12, 2024 21:39

स्कूल के प्रधानाचार्य  गुरजीत सिंह ने बताया कि बैसाखी पर्व पंजाब और हरियाणा के लोगों के लिए फसल कटाई का त्योहार है। बैसाखी पर्व....

Rampur News (Syed Nadir) : श्री गुरू नानक पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने सिख मार्शल आर्ट (गतका) प्रस्तुत किया। साथ ही साथ विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने पूरा सहयोग दिया। 

एक धर्म निरपेक्ष त्योहार है बैसाखी पर्व
स्कूल के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सन-1699 में बैसाखी के अवसर पर गुरू गोविन्द सिंह ने सिख समुदाय को आमंत्रित किया। उन्होने ये भी बताया कि गुरू गोविन्द सिंह ने इस दिन 5 प्यारे सजाये। 5 प्यारों की निष्ठा से खालसा सम्प्रदाय का जन्म हुआ। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य  गुरजीत सिंह ने बताया कि बैसाखी पर्व पंजाब और हरियाणा के लोगों के लिए फसल कटाई का त्योहार है। बैसाखी पर्व, पंजाब में रबी फसल के पकने का प्रतीक भी है। स्कूल के उपप्रबंधक व उपसचिव हरदीप सिंह ने बताया कि बैसाखी पर्व एक धर्म निरपेक्ष त्योहार है और आधुनिक समय में इस पर्व को सिखों के साथ ईसाई हिन्दू और मुस्लिम भी मनाते हैं। 

प्रीत ने तलवार बाजी के हुनर को प्रस्तुत किया
इस अवसर पर पी.टी.आई. सिमरन प्रीत सिंह ने गतका व तलवार बाजी के हुनर को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
 

Also Read