Rampur News : कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हुआ भांगड़ा, नोटों की हुई बारिश, जानें आखिर क्यों हुआ ऐसा

UPT | सेवानिवृत्त के बाद फूलों से लदे हुए राजेश कुमार

Aug 01, 2024 14:04

राजेश कुमार शर्मा, जो 41 साल से पुलिस सेवा में थे, अपनी सेवानिवृत्ति पर बेहद खुश नजर आए। उनके लिए खास तौर पर ढोल वाला बुलाया गया था, जो विदाई समारोह के बाद कलेक्ट्रेट परिसर…

Rampur News : रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस कर्मी राजेश कुमार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर जमकर भांगड़ा हुआ और ढोल की धुन पर लोग देर तक नाचते रहे। लोगों ने नोटों की बारिश भी की। 
दरसल राजेश कुमार शर्मा, जो 41 साल से पुलिस सेवा में थे, अपनी सेवानिवृत्ति पर बेहद खुश नजर आए। उनके लिए खास तौर पर ढोल वाला बुलाया गया था, जो विदाई समारोह के बाद लोगों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में खुशियां बांटते हुए दिखाई दिए।

41 साल बाद सेवानिवृत्त की जमकर मनाई खुशी
राजेश कुमार, ग्राम सिकंदरपुर, थाना अमरोहा देहात, जनपद अमरोहा के निवासी हैं। उन्होंने 10 अगस्त 1982 को 24 बीएन पीएसी मुरादाबाद में आरक्षी पीएसी के पद पर अपनी सेवा की शुरुआत की थी। 31 जुलाई 2024 को 41 साल, 11 महीने, और 21 दिन की सेवा के बाद वह रामपुर से सेवानिवृत्त हो गए।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 10 नगद पुरस्कार और 25 उत्तम प्रविष्टियां प्रदान की गईं
राजेश कुमार ने अपने पूरे सेवा काल के दौरान 7 विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं प्रदान की। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 10 नगद पुरस्कार और 25 उत्तम प्रविष्टियां प्रदान की गईं। उनके समर्पण और निष्ठा के लिए पुलिस विभाग हमेशा उनका आभारी रहेगा।

उनकी वर्तमान तैनाती थाना कैमरी, जनपद रामपुर में थी। इस अवसर पर उनके सहयोगियों और परिवारजनों ने भी उनके समर्पण और निष्ठा की सराहना की।

Also Read