कल्कि धाम पहुंचे यूपी सरकार के मंत्री सुनील शर्मा : सलमान खुर्शीद पर साधा निशाना, शेख हसीना के भारत आने की बताई वजह

UPT | कल्कि धाम पहुंचे यूपी सरकार के मंत्री सुनील शर्मा

Aug 10, 2024 20:42

उत्तर प्रदेश सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील शर्मा शुक्रवार को संभल के कल्कि धाम पहुंचे। यहां उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पीएम मोदी की मां के नाम पर एक पौधा लगाया।

Short Highlights
  • कल्कि धाम पहुंचे मंत्री सुनील शर्मा
  • सलमान खुर्शीद पर साधा निशाना
  • विपक्ष को भी लिया आड़े हाथ
Sambhal News : उत्तर प्रदेश सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील शर्मा शुक्रवार को संभल के कल्कि धाम पहुंचे। यहां उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पीएम मोदी की मां के नाम पर एक पौधा लगाया। इस दौरान सुनील शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के हालिया बयान को लेकर उनपर निशाना साधा। शर्मा ने बांग्लादेश की हिंसा के बाद शेख हसीना के भारत आने की वजह भी बताई।

सलमान खुर्शीद पर बोला हमला
दरअसल सलमान खुर्शीद ने बांग्लादेश के हालात को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वह भारत में भी हो सकता है। इसी बयान को लेकर सुनील शर्मा खुर्शीद पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद जैसे लोग ऐसा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि देश में मोदी-योगी की सरकार है, जो ऐसी स्थिति को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र इतना मजबूत है कि शेख हसीना जैसे विदेशी नेता भारत में शरण लेने आते हैं, जबकि इस्लामिक देशों में ऐसा नहीं होता।

विपक्ष को भी लिया आड़े हाथ
सुनील शर्मा ने इस दौरान विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल हिंदुओं के साथ बेईमानी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने एक समाज को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बनाया है, जिसे बदलना और खत्म करना चाहिए। सुनील शर्मा ने ओवैसी के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान का सम्मान करती है। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, और भाजपा पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल सहित बड़ी संख्या में साधु-संत भी उपस्थित थे।

प्रमोद कृष्णम ने की है पहल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की थी। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने शुक्रवार को श्रीकल्कि जयंती पर धाम में इस अभियान के तहत पौधारोपण की पहल की। इस मौके पर 108 पौधे लगाते हुए दुनिया भर से प्रधानमंत्री मोदी के इस संकल्प का समर्थन करने की अपील की गई। आपको बता दें कि 19 फरवरी 2024 को पीएम मोदी ने ही कल्कि धाम का शिलान्यास किया था।

Also Read