राम भक्तों को रेलवे का तोहफा : इन सभी जगहों से अयोध्या के लिए चलेंगी आस्था स्पेशल ट्रेनें 

Uttar Pradesh Times | अयोध्या के लिए चलेंगी ट्रेनें

Jan 27, 2024 15:59

अयोध्या के राम मंदिर में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से ही भक्तों के लिए मंदिर खोल दिया गया था। जिसके बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं

Ayodhya News : अयोध्या के राम मंदिर में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से ही भक्तों के लिए मंदिर खोल दिया गया था। जिसके बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों से अयोध्या जाने वाली आस्था ट्रेनों के संचालन की शुरुआती तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। 

 रेल मंत्रालय ने दी जानकारी 
 अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की स्थापना होने के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन को तत्पर हैं। रामलला को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। अयोध्या के राम मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों से अयोध्या जाने वाली आस्था ट्रेनों के संचालन की शुरुआती तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी 2024 से आस्था ट्रेन चलने लगेगी पहले दो दिन में ही करीब 5 लाख राम मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। 

ट्रेन में होंगी यह सुविधाएँ 
यह ट्रेन सिर्फ स्लीपर कोच वाली ट्रेनें होंगी सभी कोच नॉन एसी और स्लीपर होंगे और इनमें  टिकट की कीमत में यात्रियों के लिए खास सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जैसे:- शाकाहारी भोजन कंबल और तकिया आदि। वहीं, कुछ डेस्टिनेशन पूजा स्थलों से शुरू होंगे जैसे हरिद्वार अयोध्या, पुरी-अयोध्या। 

डेस्टिनेशन लिस्ट : 
दक्षिण भारत के स्टेशन
कोयंबटूर
पल्लक्कड़
मदुरै
कन्याकुमारी
सलेम

मध्य प्रदेश
इंदौर-अयोध्या-इंदौर
बीना-अयोध्या
भोपाल-अयोध्या
जबलपुर-अयोध्या

महाराष्ट्र
मुंबई-अयोध्या
नागपुर-अयोध्या
पुणे-अयोध्या
वर्धा-अयोध्या
जालना-अयोध्या

दिल्ली के सभी प्रमुख स्टेशनों से आस्था स्पेशल चलेंगी
नई दिल्ली
आनंद विहार
निजामुद्दीन
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन 

तेलंगाना
सिकंदराबाद
कांजीपेठ
हैदराबाद

उत्तर पूर्व से 5 मार्ग- असम/गुवाहाटी 

गोवा
1 ट्रेन

गुजरात
उधना-अयोध्या-उधना
महेसाणा - सलारपुर - महेसाणा
वापी-अयोध्या-वापी
वडोदरा-अयोध्या-वडोदरा
पालनपुर - सलारपुर - पालनपुर
वलसाड-अयोध्या-वलसाड
साबरमती - सलारपुर - साबरमती

Also Read