भारतीय कंपनी ने कर दिया कमाल : लॉन्च की दुनिया की पहली सीएनजी बाइक, जानिए कितना देगी माइलेज

UPT | दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च

Jul 05, 2024 18:06

ऑटो सेक्टर की दिग्गज भारतीय कंपनी बजाज ने एक क्रांतिकारी पहल की है। बजाज ने दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च कर दी है। इसका नाम Freedom 125 है।

Short Highlights
  • भारतीय कंपनी ने कर दिया कमाल
  • लॉन्च की दुनिया की पहली सीएनजी बाइक
  • आकर्षक लुक और स्पोर्टी डिज़ाइन से लैस
New Delhi : ऑटो सेक्टर की दिग्गज भारतीय कंपनी बजाज ने एक क्रांतिकारी पहल की है। बजाज ने दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च कर दी है। इसका नाम Freedom 125 है। इसके लॉन्च कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। बजाज ने जो कारनामा किया है, उसके बारे में दुनिया की कोई कंपनी सोच भी नहीं पाई होगी। इस बाइक की कीमत कितनी है और ये कितना माइलेज देगी, इसके बारे में आपको बताते हैं।

बाइक के फीचर्स के बारे में जानिए
आकर्षक लुक और स्पोर्टी डिज़ाइन से लैस इस बाइक को कम्यूटर सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। देखकर ही लगता है कि बाइक के लुक और डिजाइन पर कंपनी ने काफी काम किया होगा। बाइक में फुली एलईडी हेडलाइट और टेललाइट के साथ हैलोजन इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मोनोक्रोम एलसीडी डिस्प्ले, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
 
सीएनजी सिलेंडर सीट के नीचे
Freedom 125 में सीट के नीचे ही सीएनजी टैंक दिया गया है। लेकिन ये इस तरह से कवर है कि आपको दिखाई नहीं देगा। बाइक में करीब 785 MM की सीट दी गई है। यह इस सेग्मेंट की सबसे लंबी सीट बताई जा रही है। सीएनजी टैंक की कैपिसिटी 2 किलो गैस की है। सेफ्टी की बात करें तो बाइक ने इंडस्ट्री के 11 अलग-अलग टेस्ट को पास कर लिया है। कंपनी के मुताबिक बाइक 1 किलो सीएनजी में 102 किलोमीटर का माइलेज देती है।

पेट्रोल पर भी चलती है बाइक
इस बाइक की सबसे खास बात ये है कि यह सीएनजी के साथ-साथ पेट्रोल पर भी चलती है। सीएनजी से पेट्रोल और पेट्रोल से सीएनजी में स्विच करने के लिए एक अलग से बटन दिया गया है। पेट्रोल टैंक की कैपिसिटी भी 2 लीटर की है। एक लीटर पेट्रोल में बाइक 67 किलोमीटर का माइलेज देती है। वहीं फुल टैंक (पेट्रोल+सीएनजी) में बाइक 330 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है। बाइक में 125 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 9.5 PS की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कीमत भी काफी कम
इस बाइक का कुल वजह 147 किलो है। इसे तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। बाइक डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक दोनों ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आते हैं। इसमें कुल 7 रंग दिए हैं, जिसमें कैरेबियन ब्लू, इबोनी ब्लैक-ग्रे, प्यूटर ग्रे-ब्लैक, रेसिंग रेड, साइबर व्हाइट, प्यूटर ग्रे-येलो, इबोनी ब्लैक-रेड कलर शामिल हैं। बाइक की एक्स शोरूम कीमत 95 हजार रुपये से शुरू होती है।

नोएडा में Freedom 125 की ऑन रोड कीमत
Freedom 125 Drum - 1,12,386 रुपये
Freedom 125 Drum LED - 1,23,574 रुपये
Freedom 125 Disc LED - 1,29,168 रुपये

नोट: वास्तविक कीमतें इससे भिन्न भी हो सकती हैं

Also Read