Lok Sabha Elections 2024 : किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, अमेठी में कांग्रेस की बढ़त पर प्रियंका गांधी का ट्वीट

UPT | प्रियंका गांधी का ट्वीट

Jun 04, 2024 16:07

अमेठी में स्मृति ईरानी 91 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं और कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने बढ़त बनाई हुई है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी की जनता के लिए संदेश दिया है। 

New Delhi :  लोकसभा चुनाव 2024 ने उत्तर प्रदेश में सभी को चौंका दिया है। खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लिए यह चुनाव संजीवनी लेकर आए हैं। कांग्रेस करीब आठ सीटों पर लीड ले चुकी है, इसमें अमेठी भी शामिल है। यहां भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी का सीधा मुकाबला कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से है।  

स्मृति ईरानी पर मंडरा रहा हार का खतरा
किशोरी लाल शर्मा लगातार सुबह से बढ़त बनाए हुए हैं। इससे स्मृति ईरानी पर हार का खतरा मंडरा रहा है। उधर, कांग्रेस के जीत की ओर बढ़ते कदम देखकर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर अमेठी की जनता को बधाई दी है, साथ ही उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी किशोरी लाल शर्मा को भी बधाई दी है।
  प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल शर्मा के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई। "
 

#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "जो रूझान आ रहे हैं उससे स्पष्ट है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है। भाजपा 230-240 के बीच आ गई यानी उनको स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। अगर अब वे कोशिश करते हैं तो बैसाखियों की सरकार बनेगी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा।"… pic.twitter.com/cBScdrB7MA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2024 राजनीति में कुछ भी संभव : राजीव शुक्ला 
उधर, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "जो रूझान आ रहे हैं उससे स्पष्ट है कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है। भाजपा 230-240 के बीच आ गई यानी उनको स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। अगर अब वे कोशिश करते हैं तो बैसाखियों की सरकार बनेगी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा।" कांग्रेस द्वारा बिहार के सीएम नीतीश कुमार और TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू संपर्क करने पर उन्होंने कहा, "राजनीति में कुछ भी संभव है।"

Also Read