यूपी @7 बजे : बिजनौर के सांसद मलूक नागर बसपा छोड़ RLD में शामिल, इसके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UPT | UP Latest News

Apr 11, 2024 19:11

लोकसभा चुनाव के बीच बिजनौर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका लगा है। जहां टिकट कटने से नाराज बिजनौर के सांसद मलूक नागर बसपा छोड़ RLD में शामिल हो गए। वहीं भदोही में भाजपा ने रमेश बिंद का टिकट काट दिया है, अब उनकी जगह डॉ. विनोद कुमार बिंद को चुनाव मैदान में उतारा गया है। देवरिया जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दो लड़कियों पर बाइक सवार बदमाशों ने एसिड फेंका है, इनमें एक युवती का पूरा चेहरा झुलस गया है। इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।

UP Latest News : लोकसभा चुनाव के बीच बिजनौर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका लगा है। जहां टिकट कटने से नाराज बिजनौर के सांसद मलूक नागर बसपा छोड़ RLD में शामिल हो गए। वहीं भदोही में भाजपा ने रमेश बिंद का टिकट काट दिया है, अब उनकी जगह डॉ. विनोद कुमार बिंद को चुनाव मैदान में उतारा गया है। देवरिया जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दो लड़कियों पर बाइक सवार बदमाशों ने एसिड फेंका है, इनमें एक युवती का पूरा चेहरा झुलस गया है। उधर कासगंज में भी बड़ा हादसा हुआ है, जहां हजारा नहर में नहाने गए पांच बच्चे डूब गए, जिसके बाद इलाके में मचा हड़कंप। उधर लखनऊ में अखिलेश ने सरकार से किया सवाल, बेरोजगारी और डॉलर की क्या स्थिति है, मैनपुरी सीट को लेकर भाजपा प्रत्याशी पर कसा तंज। आजमगढ़ से भी दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां तालाब में नहाने गए चार बच्चों की मौत के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं सुल्तानपुर में नोटों की गड्डियों के साथ सपा प्रत्याशी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिन पर प्रचार में पैसे बांटने का आरोप लगाया गया है, इस मामले में भीम निषाद ने दावों को फर्जी बताया है। इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।

बिजनौर के सांसद मलूक नागर बसपा छोड़ RLD में शामिल
चुनाव से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि बसपा ने बिजनौर से इस बार चौधरी विजेंद्र सिंह को टिकट दिया है। नागर टिकट कटने के बाद से नाराज चल रहे थे और पार्टी के कार्यक्रमों से दूर थे। ऐसी अटतलें भी लगाई जा रही थी कि वह RLD ज्वाइन कर सकते है और ऐसा ही हुआ। सुबह बसपा को इस्तीफा दे अब नागर जयंत चौधरी की पार्टी RLD में शामिल हो गए हैं।

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

भदोही में भाजपा ने रमेश बिंद का टिकट काटा
भाजपा ने भदोही सीट से डॉ. विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने भदोही में रमेश बिंद का टिकट काटकर विनोद कुमार बिंद पर भरोसा दिखाया है। आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की ओर से भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्होंने मझवां सीट से टिकट की मांग की। मझवां सीट से टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी और निषाद पार्टी के टिकट पर मझवां से उम्मीदवार बन गए। बीजेपी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विनोद कुमार बिंद को भदोही सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

देवरिया में दो लड़कियों पर बाइक सवार बदमाशों ने फेंका एसिड
देवरिया जिले में बृहस्पतिवार को बहशी दरिंदों ने एक दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने दो युवतियों के ऊपर एसिड फेंक दिया। इससे एक युवती का चेहरा व दूसरी का बांह गंभीर रूप से झुलस गया। शोर मचाते ही दरिंदे भाग निकले। पीड़ित युवतियों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव की रहने वाली एक युवती गौरीबाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के रिसेप्शन पर काम करती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे वह साइकिल से गांव की अन्य युवती के साथ अस्पताल जा रही थी।

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

हजारा नहर में नहाने गए पांच बच्चे डूबे
कासगंज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चारों ओर ईद का उत्साह है, वहीं कासगंज की हजारा नहर में नहाने गए पांच बच्चों के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। साथ ही घटना स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे गोताखोर बच्चों को नहर के अंदर खोजने में जुट गए हैं। फिलहाल बच्चों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश का सरकार से सवाल
लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव सरकार पर हमलावर हैं। ईद के मौके पर पहले उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। मीडिया के सवालों के जवाब में अखिलेश ने बेरोजगारी के साथ-साथ डॉलर और भारतीय सीमाओं का मुद्दा उठाया और सरकार से सवाल पूछा। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो सीमाएं हैं हमारी वो क्यों सिकुड़ रही हैं? एक समय था जब रेजांगला के मेमोरियल पर हमें गर्व होता था कि हमारी फौज ने आखरी गोली और आखिरी सोल्जर तक लड़ाई लड़ी। वो हमारा रेजांगला भी छिन गया, हमें चिंता होनी चाहिए कि सीमाओं पर असुरक्षा बढ़ी है। 

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर्र

एक साथ उठीं चार बच्चों की अर्थियां
यूपी के आजमगढ़ जिले में तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से हुई मौत के बाद से परिजनों सहित पूरे गांव में मातम का माहौल है। गुरुवार सुबह मृत चारों बच्चों के शव गांव में पहुंचे तो पूरा गांव में मातम पसर गया। इस दौरान हर ओर चीख पुकार ही सुनाई दे रही थी। इस दौरान मृत सगे भाइयों के पिता दिल्ली से घर लौटे तो बच्चों के शव देखकर बुरा हाल हो गया। जिसके बाद गमगीन माहौल में एक साथ चारों मृत बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया।

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

नोटों की गड्डियों के साथ सपा प्रत्याशी का वीडियो वायरल
देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल से शुरू होना है। लेकिन इससे पहले सुल्तानपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भीम निषाद सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल भीम निषाद का नोटों की गड्डियों के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान नोटों की गड्डियां बांट रहे हैं। उनके साथ वीडियो में इसौली विधायक ताहिर खान भी नजर आ रहे हैं।

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

चुनाव से पहले सपा नेता गिरफ्तार
कानपुर से बड़ी खबर आ रही है। सपा नेता सम्राट विकास यादव को आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में हिरासत में ले लिया गया। पनकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस गिरफ्तारी के बाद सपा और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सम्राट विकास यादव को हिरासत में लेने के बाद सपा और कांग्रेस के नेताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

Also Read