उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

UPT | मॉर्निंग बुलेटिन।

Jun 29, 2024 07:00

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

फिल्म सिटी से 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी का निर्माण 6 माह के अंदर शुरू हो जाएगा और तीन साल के अंदर यहां फिल्मों की शूटिंग और इससे संबंधित कार्य शुरू हो जाएंगे। यही नहीं,फिल्म सिटी के निर्माण से प्रदेश और आसपास के राज्यों के 50 हजार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं 5 से 7 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। यही नहीं, स्किल्ड के साथ-साथ यहां अनस्किल्ड लोगों के लिए भी संभावनाएं होंगी। इसके अलावा, प्रदेश के जो लोग मुंबई, हैदराबाद व चेन्नई जैसे राज्यों में फिल्मों में अवसर तलाश रहे हैं।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

एलडीए चार नई आवासीय योजनाएं करेगा लॉन्च
राजधानी में खुद का मकान बनाने के लिए कोशिश में जुटे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही शहर में चार नई आवासीय योजनाएं शुरू की जाएंगी। शहर के अलग अलग हिस्सों में इन प्रोजेक्ट के शुरू होने से लोगों का खुद के घर का सपना पूरा होगा। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने खाका तैयार कर लिया है। यहां रहने वाले लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। यहां स्कूल, होटल, अस्पताल, मॉल से हरियाली का भी इंतजाम होगा।  लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष डाॅ. रोशन जैकब ने इन योजनाओं के लिए जमीन जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

यूपी में स्थापित होगा बायो प्लास्टिक पार्क
उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। लखीमपुर खीरी जिले में 2000 करोड़ रुपये की लागत से एक विशाल बायो प्लास्टिक पार्क स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना गोला गोकर्णनाथ तहसील के कुम्भी गांव में 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया है। बलरामपुर चीनी मिल कंपनी इस पार्क के निर्माण का कार्य संभालेगी। इस पहल से न केवल बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, बल्कि क्षेत्र में अन्य सहायक उद्योगों की स्थापना को भी बढ़ावा मिलेगा।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

मृतक कर्मियों की विधवा पुत्रवधु को मिलेगा आश्रित का दर्जा
नगर निकायों (जैसे नगर पालिका या नगर निगम) में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक नया नियम बनाया गया है। अब अगर कोई नगर निकायों के किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उसकी विधवा बहू को सरकार की तरफ से बराबर हक दिया जाएगा। पहले यह मदद सिर्फ कर्मचारी के परिवार के कुछ सदस्यों को ही मिलती थी, लेकिन अब ये मदद बहू को भी मिलेगी। नगर विकास विभाग ने उप्र सेवाकालीन नगर पालिका (विकेन्द्रीकृत) सेवानिवृत्ति लाभ नियमावली-1984 में परिवार की परिभाषा में परिवर्तन करते हुए ये फैसला लिया है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

झांसी में उद्योग और एयरपोर्ट की सौगात
बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का मास्टर प्लान बनाने का काम सिंगापुर की कंपनी सुरबाना जोरॉन्ग ने शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को बीडा प्रशासन के साथ कंपनी की टीम की पहली बैठक भी हुई। अब कंपनी मास्टर प्लान तैयार करने के लिए गांवों का ड्रोन सर्वे करेगी और एयरपोर्ट के लिए भी जमीन खोजेगी। बीडा कार्यालय में हुई बैठक में तय हुआ कि उद्योगों से जुड़े स्टेक होल्डर (हितधारक) के साथ बातचीत होगी। बैठक कर क्षेत्र में एयरपोर्ट चिह्नित करने और उद्योगों पर फोकस करने का सुझाव भी सिंगापुर की कंपनी ने दिया है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

गूगल ट्रांसलेट में बड़ा अपडेट, 110 नई भाषाओं का होगा सपोर्ट
गूगल ट्रांसलेट ने नया अपडेट जारी करने की घोषणा की है। यह अपडेट अब तक का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है। गूगल ट्रांसलेट ने बताया कि 110 नई भाषाओं के लिए सपोर्ट जारी होगा। गूगल का अनुमान है कि यह विस्तार दुनिया भर में लगभग 614 मिलियन लोगों के लिए भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने में सहायक होगा। अगर आप भी गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल ने घोषणा की है कि जल्द ही ट्रांसलेट में 110 नई भाषाओं का समर्थन शामिल होगा। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

Also Read