बद्रीनाथ हाइवे पर गिरा पहाड़ का टुकड़ा : बंद करना पड़ा मार्ग, वाहनों की लगी लंबी कतार

UPT | बद्रीनाथ हाइवे पर गिरा पहाड़ का टुकड़ा

Jul 09, 2024 14:38

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से करीब 1 किलोमीटर पहले पहाड़ का एक टुकड़ा गिर जाने से हाईवे बंद हो गया। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Short Highlights
  • बद्रीनाथ हाइवे पर गिरा पहाड़ का टुकड़ा
  • 1 दिन पहले भी गिरा था मलबा
  • खराब मौसम से परेशान हो रहे यात्री
New Delhi : बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से करीब 1 किलोमीटर पहले पहाड़ का एक टुकड़ा गिर जाने से हाईवे बंद हो गया। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश को लेकर प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी किया हुआ है। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन ने मौसम का रुख देखकर ही यात्रा करने की अपील की है।

1 दिन पहले भी गिरा था मलबा
बद्रीनाथ हाईवे पर इसके पहले रविवार को भी खराब मौसम के कारण मलबा आ जाने से मार्ग अवरुद्ध हुआ था। घटना के करीब 34 घंटे बाद सोमवार की शाम 6 बजे जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सकी। मार्ग बाधित होने के कारण करीब 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ धाम तक पैदल यात्रा करनी पड़ी थी। तोताघाटी , सफेद पहाड़ और विष्णु प्रयाग में हाईवे पर भारी मात्रा में बोल्डर गिरे हैं।

खराब मौसम से परेशान हो रहे यात्री
उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। कई जगहों पर मलबा और बोल्डर आ जाने से यातायात प्रभावित हुआ, तो वहीं मार्ग खुलने के लिए यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। उत्तराखंड में शनिवार को 142 मार्ग बंद किए गए, जिसमें से 89 को खोल दिया गया। हालांकि 109 सड़कें अभी भी बंद हैं। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत सभी जनपदों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बड़ा है। भारी बारिश के कारण चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के कई गांवों में जलभराव हो गया है।

रोकनी पड़ी थी चारधाम यात्रा
उत्तराखंड में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते रविवार को चारधाम यात्रा रोकनी पड़ गई थी। हालांकि सोमवार को इसे फिर से शुरू कर दिया गया। इस बार यमुनोत्री और गंगोत्री में भी श्रद्धालुओं का जबरदस्त हुजूम उमड़ा। गंगोत्री में प्रतिदिन 19 हजार, यमुनोत्री में प्रतिदिन 15 हजार, केदारनाथ में में प्रतिदिन 34 हजार और बद्रीनाथ में प्रतिदिन 28 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

Also Read