कल यूपी में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान : नवमी पर योगी सरकार ने लिया फैसला, बंद रहेंगे सभी संस्थान

UPT | कल यूपी में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान

Oct 10, 2024 18:41

विभिन्न संगठनों को लेकर मांग की गई थी कि नवमी के त्योहार पर अवकाश घोषित किया जाए। इसके बाद योगी सरकार ने 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है।

Short Highlights
  • कल यूपी में सार्वजनिक अवकाश का एलान
  • नवमी पर योगी सरकार ने लिया फैसला
  • बंद रहेंगे सभी सरकारी और निजी संस्थान
New Delhi : कल पूरे उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है। नवमी के अवसर पर योगी सरकार ने प्रदेश के सभी संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि इस आदेश से सभी आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। इसके पहले विभिन्न संगठनों को लेकर मांग की गई थी कि नवमी के त्योहार पर अवकाश घोषित किया जाए। इसके बाद योगी सरकार ने 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है।

3 दिन रहेगी प्रदेश में छुट्टी
प्रदेश सरकार के फैसले के मुताबिक 11 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सूबे में नवमी पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को शनिवार और 13 अक्टूबर को रविवार है। इन दोनों दिन भी प्रदेश के अधिकतर संस्थान बंद रहते हैं। ऐसे में सूबे के लोगों को पूरे 3 दिन की छुट्टी मिल गई है।



जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद
लोगों के मन में अक्सर ये संदेह रहता है कि इस दिन क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा। तो हम आपकी ये कंफ्यूजन भी दूर कर देते हैं। इस दिन स्कूल, बैंक समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। आदेश से केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। अगर आप किसी ऐसे संस्थान का हिस्सा हैं, जहां जरूरी सेवाओं की आपूर्ति की जाती है, तो आप पर ये आदेश लागू नहीं होगा।

नवमी का है विशेष महत्व
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मां सिद्धिदात्री का दिन है। इस दिन भक्तिभाव से मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है, और कन्या पूजन का भी महत्व है। नवरात्रि का व्रत इसी दिन खोला जाता है, और माना जाता है कि मां सिद्धिदात्री की आराधना से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही सुख, सौभाग्य और आय में वृद्धि की भी प्राप्ति होती है। श्रद्धा के साथ स्नान-ध्यान कर भक्तगण मां की पूजा करते हैं। इस शुभ अवसर पर दान करने का भी विशेष महत्व है, जो धार्मिक मान्यता के अनुसार पुण्य का संयोग बनाता है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश से था खास लगाव : रतन टाटा ने कहा था- यूपी ने चुराया मेरा दिल, बचपन से बुलंदी तक ऐसा था सफर...

यह भी पढ़ें- हाथरस सत्संग कांड : कड़ी सुरक्षा के बीच नारायण हरि साकार न्यायिक आयोग के सामने पेश, सवालों से होगा सामना

Also Read