अयोध्या में चली गोलियां : पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल 

UPT | मुठभेड़ में घायल बदमाश

Jan 28, 2024 16:05

इस दौरान एक गौ तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबिक दूसरा बदमाश कांबिंग के दौरान पकड़ा गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Ayodhya News : अयोध्या में रविवार तड़के बीकापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक गौ तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबिक दूसरा बदमाश कांबिंग के दौरान पकड़ा गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. मुस्तफा उर्फ चांद बाबू (घायल) निवासी हैदरगंज अयोध्या और मो. जमील निवासी बरावं सुल्तानपुर जनपद के रूप में हुई है। आरोपियों पर गौहत्या से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनके कब्जे से एक तमंचा, मोबाइल, बाइक और नगदी बरामद की गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों पर कई थानों में पहले से भी आपराधिक केस दर्ज हैं। 

दो दिन पूर्व हुई थी गौ हत्या 
दो दिन पूर्व बीकापुर थाना और हैदरगंज थाना क्षेत्र के सीमा पर गौ हत्या की वारदात हुई थी। इस घटना के बाद से काफी तनाव बढ़ गया था। हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई और विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल बीकापुर थाने में रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई थी।

पशु क्रुरता एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज 
सीओ बीकापुर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गोवध निवारण व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित आरोपी मो. मुस्तफा उर्फ चांद बाबू और मो. जमील को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चांद बाबू के खिलाफ विभिन्न मामलों के 8 और जमील के खिलाफ 3 मामले पहले से दर्ज मिले हैं।

Also Read