Kanwar Yatra 2024 : कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, प्रशासन ने झाड़ा पल्ला

UPT | मजार के सामने से पदा हटाता युवक।

Jul 28, 2024 02:03

सुरक्षा की लिहाज से स्थानीय निवासियों ने पर्दा लगाया होगा। उन्होंने ने उसे खुद ही हटा लिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

Short Highlights
  • कांवड़ मार्ग पर काफी सतर्कता बरत रहा पुलिस और प्रशासन 
  • जरा सी चूक से हो सकता है बड़ बवाल
  • सभी से शांति बनाए रखने की कर रहे अपील 
Muzaffarnagar News : दुकानों के सामने नेम प्लेट लगाने और हटाने का मामला शांत नहीं हुआ कि हरिद्वार दिल्ली कांवड़ मार्ग पर अब मस्जिद और मजार के सामने टंगा पर्दा गले की फांस बन रहा है। मस्जिद और मजार कमेटी के प्रबंधकों का दावा कि उन्होंने प्रशासन के कहने पर कांवड़ यात्रा के दो दिन पहले पर्दा लगाया। जबकि पुलिस के आला अधिकारी इस तरह के किसी भी निर्देश से सीधे इनकार कर कर रहे हैं।

मस्जिद और एक मजार के सामने पर्दा टंगा
रामनगर क्षेत्र के मस्जिद और एक मजार के सामने पर्दा टंगा देखकर सोशल मीडिया पर इसको वायरल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मस्जिद और मजार के सामने पर्दा टांगने का निर्देश प्रशासन ने दिया है। मामले में जब पुलिस के आला अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इस तरह के किसी निर्देश से सीधे मना कर दिया। जबकि मस्जिद कमेटी का कहना है कि कांवड़ मेला के दो दिन पूर्व यानि 21 जुलाई को मस्जिद और मजार के सामने पर्दा टांगा गया।

पर्दा किसने टांगा और किसने हटा दिया यह फिलहाल कुछ पता नहीं
पर्दा किसने टांगा और किसने हटा दिया यह फिलहाल कुछ पता नहीं है। आशंका है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अभद्रता धार्मिक स्थल पर न की जाए इस दृष्टिकोण से पर्दा लगाया हो। मस्जिद कमेटी के मौलाना अनवर अली का कहना है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के दो दिन पूर्व पुलिस और प्रशासन की ओर से पर्दा लगाने के निर्देश दिए गए थे। पर्दा रात में लगाया गया। लेकिन यह किसने लगाया इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि मामला शुक्रवार जुमा नमाज के बाद जब तूूल पकड़ा तो पुलिस ने पर्दा हटा दिया। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें रामनगर क्षेत्र के स्पेशल पुलिस ऑफिसर एसपीओ पर्दा हटाते दिख रहे हैं।

निर्बाध रूप से संचालित हो रही है कांवड़ यात्रा 
मामले में एसएसपी का कहना है कि पुलिस की ओर कोई पर्दा नहीं लगाया गया है। न इस तरह के कोई निर्देश दिए थे। सुरक्षा की लिहाज से स्थानीय निवासियों ने पर्दा लगाया होगा। उन्होंने ने उसे खुद ही हटा लिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। इसे निर्बाध रूप से संचालित किया जाएगा, किसी तरह का कोई अपवाद, अफवाह फैलाता है या उपद्रव करने की कोशिश करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read