Varanasi News : IIT-BHU का 13वां दीक्षांत समारोह, HRD मंत्री शामिल हुए, 1959 मेधावियों को उपाधि...

UPT | छात्रों को उपाधि देते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।

Oct 28, 2024 15:33

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (BHU) में सोमवार को 13वें दीक्षांत समारोह का आयोजन स्वतंत्रता भवन में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों...

Varanasi News : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (BHU) में सोमवार को 13वें दीक्षांत समारोह का आयोजन स्वतंत्रता भवन में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 1959 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। इसमें 1060 बीटेक, 319 आईडीडी, 263 एमटेक, एमफार्मा और 49 एमएससी और 253 शोधार्थियों को डॉक्टरेट की डिग्री दी गई।

भाव्या को 12 स्वर्ण और एक रजत पदक
दीक्षांत समारोह में कुल 60 मेधावी विद्यार्थियों को 125 मेडल (स्वर्ण, रजत) और पुरस्कार प्रदान किये गए। संस्थान में सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और संगठनात्मक व नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए भाव्या मल्होत्रा, बीटेक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को डाइरेक्टर्स स्वर्ण पदक समेत 12 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और तीन पुरस्कार से विभूषित किया गया। बीटेक स्तर पर शैक्षणिक क्षेत्र में संपूर्ण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आदित्य कुमार नायक, बीटेक, केमिकल इंजीनियरिंग को प्रेसीडेंट्स स्वर्ण पदक समेत सात स्वर्ण पदक और दो पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि ने दिए अवार्ड
समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र-छात्राओं को मेडल और अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन पद्मश्री डॉ. कोटा हरिनारायन, संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा और कुलसचिव (प्रभार) राजन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण का संचालन शैक्षणिक कार्य के अधिष्ठाता प्रोफेसर श्याम बिहारी द्विवेदी ने किया। 

08 पूर्व छात्र भी सम्मानित 
इससे पहले समारोह का शुभांरभ मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण, दीप प्रज्ज्वलन, वैदिक मंत्रोच्चार और कुलगीत के साथ हुआ। दीक्षांत समारोह के आरंभ की घोषणा संचालक मंडल के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. कोटा हरिनारायन ने की। इसके बाद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा ने संस्थान की उपलब्धियों की आख्या पढ़ी। इसके बाद दीक्षांत कार्यक्रम में कुल 08 पूर्व छात्रों को विशिष्ट एलुमिनस, एलुमिना पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। पुरस्कारों की घोषणा अधिष्ठाता, संसाधन एवं पुरा छात्र प्रोफेसर हीरालाल प्रमाणिक ने की।

Also Read