Varanasi News : नई दिल्ली से आ रहे जहाज का एसी फेल, यात्रियों ने किया हंगामा, जानें पूरी खबर...

UPT | जहाज में हंगामा करते यात्री।

Sep 07, 2024 00:35

नई दिल्ली से वाराणसी आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान का एसी खराब होने से यात्रियों ने हंगामा किया। एसी न चलने के कारण कई महिलाओं की तबियत बिगड़ गई, जबकि एक महिला यात्री बेहोश हो गई। एक घंटा पांच...

Varanasi News : नई दिल्ली से वाराणसी आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान का एसी खराब होने से यात्रियों ने हंगामा किया। एसी न चलने के कारण कई महिलाओं की तबियत बिगड़ गई, जबकि एक महिला यात्री बेहोश हो गई। एक घंटा पांच मिनट की यात्रा में यात्री मैगजीन से हवा करते रहे। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा कर दिया। विमान लैडिंग के बाद कई यात्रियों ने इसकी शिकायत एयरपोर्ट पर अधिकारियों से की। विमान में हुए हंगामे का वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि उत्तर प्रदेश टाइम्स नहीं करता है। 

महिला हुई अचेत
नई दिल्ली से वाराणसी के लिए गुरुवार शाम 7:35 पर इंडिगो एयर लाइंस के विमान 6-ई 2235 उड़ान भरने वाली थी, तभी यात्रियों ने एसी न चलने की शिकायत की। क्रू मेंबर ने एसी जल्द ही ठीक होने की बात कही। विमान बिना एसी ठीक हुए शाम 7:35 पर दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरी। उसे रात 8:40 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन, गर्मी के कारण कई महिलाओं का स्वास्थ्य बिगड़ गया। उसमें से एक महिला अचेत हो गई, जिस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विमानकर्मी दल ने कहा-टेकआफ के बाद सब सही हो जाएगा
वाराणसी निवासी अमित सिंह ने बताया कि विमान जब उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी एसी नहीं चल रही थी। यात्रियों ने विमानकर्मी दल से शिकायत की। जवाब मिला कि टेक ऑफ़ के बाद सब सही हो जाएगा, लेकिन पूरे यात्रा के दौरान एसी नहीं चली। इससे एक महिला यात्री अचेत हो गई। वहीं, घुटन से कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। जिससे नाराज होकर यात्रियों ने हंगामा किया। विमान के क्रू मेंबरों ने बेसुध यात्रियों को आक्सीजन देकर और पानी के छीटें मारकर ठीक किया। इस बारे में एयरलाइंस के स्थानीय मैनेजर अंकुर ने बताया कि एसी ख़राब होने की उन्हें जानकारी नहीं है।

Also Read