लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय का दावा, इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रही...

UPT | मीडिया से बात करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय।

Jun 04, 2024 16:05

देश में लोकसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती चल रही है। रूझानों में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। वही, इंडिया गठबंधन को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन...

Varanasi News : देश में लोकसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती चल रही है। रूझानों में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। वही, इंडिया गठबंधन को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को 42 सीटों से ज्यादा मिलते देख यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई। इसी का नतीजा है कि गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। 

गठबंधन ने दी कड़ी टक्कर
पीएम मोदी के सामने ताल ठोक रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी एवं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने इस मुकाबले में कड़ी टक्कर दी है। यूपी में जो कहा, वो कर दिखाया।

अमेठी और रायबरेली की जनता ने माना परिवार
रायबरेली की सीट पर राहुल गांधी की बढ़त एवं भाजपा प्रत्याशी के हार स्वीकार करने के बाद अजय राय ने कहा कि निश्चित तौर पर इन्होंने चुनाव प्रचार में बड़ी-बड़ी बात कीं, लेकिन, चुनाव नहीं लड़ पाए। सोनिया गांधी ने जिस तरह से राहुल गांधी को लेकर कहा था कि मैं रायबरेली की जनता को अपना बेटा सौंप रही हूं, उसको लेकर लोगों में एक विश्वास बना था। रायबरेली और अमेठी की जनता गांधी परिवार को अपना परिवार समझती है। गांधी परिवार भी उन्हें अपना परिवार समझता है।

जनता ने सबक सिखाया
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीएम मोदी एवं योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि यह उत्तर प्रदेश में बड़ी-बड़ी बातें करते थे। लेकिन, अब देखिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। वाराणसी में आ रहे रूझानों के बाबत अजय राय ने कहा कि वाराणसी में हमारी जीत हुई है। बड़ी-बड़ी, झूठी बातें करने वाले, अपने आपको विश्व गुरु बताने वाले को जनता ने हराने का काम किया है। यह लोग 10 लाख पार जीतने की बात करते थे। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह एवं छह राज्यपाल प्रचार कर रहे थे, फिर भी जनता ने इन्हें सबक सिखाने का काम किया है।

सेंसेक्स के लिए चलाए गलत एग्जिट पोल
अजय राय ने एग्जिट पोल को फर्जी बताते हुए कहा कि ये लोग अपने सेंसेक्स को बढ़ाने के लिए गलत एग्जिट पोल चलाए थे, जो आज रूझानों ने साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह एवं उनके साथी, जो शेयर मार्केट में पैसे लगाए हैं, उसे निकालने का काम किया जा रहा है। इसके बाद ये लोग कहां जाएंगे, इसका रास्ता जनता ने तय कर दिया है।

Also Read