Varanasi News : सलमान खुर्शीद ने इतने विषयों पर सरकार को घेरा, कहा- भाजपा ने इन सभी का किया अपमान

UPT | पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद

May 30, 2024 01:01

केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते 7 और 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों ने अपनी सत्ता की भूख मिटाने को समूचे देश के सामाजिक, राजनैतिक, संवैधानिक...

Varanasi News : वाराणसी के सातवें एवं अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद वाराणसी पहुंचें। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते 7 और 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों ने अपनी सत्ता की भूख मिटाने को समूचे देश के सामाजिक, राजनैतिक, संवैधानिक और आर्थिक ताने-बाने को तहस-नहस कर दिया है। देश के प्रजातंत्र के लिए आज परीक्षा की घड़ी है, हमारे देश की इस परीक्षा में 19 अपै्रल से 01 जून तक सात प्रश्न पत्र हैं। जिसमें देश की जनता भाजपा सरकारों का मूल्यांकन कर रही है जिसके परिणाम आगामी 4 जून आयेंगे।

आर्थिक नीति एवं सामाजिक न्याय विषयों पर होगा मूल्यांकन
उन्होंने कहा कि हमारा पूरा विश्वास हैं कि जिन भाजपा सरकारों ने किसान, नौजवान, जवान, बेटियों दलितों, पिछड़ों और पहलवानों सबका अपमान किया हैं, उन्हें देश की जनता अव्वल दर्जे में पास कर रही है। सलमान खुर्शीद ने कहा की सात चरण में सात विषयों पर हो रहा मूल्यांकन जिसमें बेरोजगारी, मंहगाई, किसान, महिला, सीमा सुरक्षा, आर्थिक नीति एवं सामाजिक न्याय विषयों पर होगा। 

ना खाऊंगा ना खाने दूंगा
सलमान खुर्शीद ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने कहा था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, मगर बीते 10 सालों में भारत के संसाधनों को लूट कर सत्ता की सरपरस्ती में लूटेरों को विदेश भगा दिया गया। इलेक्टोरल बाण्ड के लाखों करोड़ का घोटाला किया, संवैधानिक संस्थाओं का दमन किया, प्रतिपक्षी दलों की सरकारें अनैतिक तरीके से गिराई गई और अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए विपक्षी नेताओं पर ईडी, सीबीआई का दुरूपयोग कर उन्हें प्रड़ताड़ित किया गया।

Also Read