वाराणसी में बवाल : बकायेदारों से हाउस टैक्स वसूलने पहुंचे अधिकारियों के साथ दबंगई, थाने में एफआईआर दर्ज

Uttar Pradesh Times | Symbolic Image

Dec 28, 2023 13:34

महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा बड़े गृहकर बकाये की वसूली का अभियान चलाया जा रहा है।

Varanasi News : नगर निगम द्वारा इन दिनों शहर भर में अभियान चलाकर बड़े बकायादारों से हाउस टैक्स वसूला जा रहा है। इसी क्रम में लल्लापुरा में अधिकारियों की टीम अमिलुल्लाह पुत्र हाजी हबीबुल्लाह के घर पहुंची थी। इनके मकान का साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया है। दबंगई के चलते परिवार 20 वर्षों से हाउस टैक्स जमा नहीं कर रहा था। अधिकारियों द्वारा कुछ दिनों पहले कुर्की का नोटिस भी जारी किया गया था। बुधवार को जोनल अधिकारियों की टीम कार्रवाई के तहत वसूली के लिए पहुंची थी। घर पहुंचे अधिकारियों को धक्का देकर परिजन ने पहले बाहर कर दिया। अधिकारियों के समझाने के बावजूद हाथापाई और अभद्र व्यवहार किया गया। 

चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया
महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा बड़े गृहकर बकाये की वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। हबीबुल्ला के परिजनों ने इससे पहले भी राजस्व निरीक्षकों को भगा दिया था। जोनल अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि अमीरूल्ला, इकराम, अबु बकर पुत्र हबीबुल्लाह, साकिब पुत्र जब्बार के द्वारा मेरी टीम के साथ बत्तमीजी किया गया। इतना ही नहीं दबंग परिजन हाथापाई करने लगे। कर्मचारियों को धक्का देकर वापस जाने को कहा।

परिजन बोले - नहीं भरेंगे टैक्स 
जोनल अधिकारी संजय तिवारी ने बताया सिगरा थाने में चार लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया गया हैं। आवश्यक कार्यवाही हेतु नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को सम्पूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया गया है। साथ ही महापौर को भी पूरे घटनाक्रम के बारे में बता दिया गया है। परिजनों ने टैक्स नहीं जमा करने की धमकी भी दी है। 


 

Also Read