जौनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान जारी : डेंगू मरीजों के लिए बनाए विशेष वार्ड, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

UPT | डेंगू मरीजों के लिए बनाया गया स्पेशल वार्ड

Oct 05, 2024 17:55

डेंगू के मरीजों के लिए एक विशेष वार्ड स्थापित किया गया है, जहां उन्हें बेहतर उपचार और मच्छरदानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही, अन्य संचारी रोगों के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है...

Short Highlights
  • जौनपुर में डेंगू के 123 मामले
  • डेंगू मरीजों के लिए बनाया गया स्पेशल वार्ड
  • 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
Jaunpur News :  वाराणसी के जौनपुर जिले में डेंगू के 123 मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। डेंगू के मरीजों के लिए एक विशेष वार्ड स्थापित किया गया है, जहां उन्हें बेहतर उपचार और मच्छरदानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही, अन्य संचारी रोगों के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस स्थिति को संभालने के लिए सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने एक टीम का गठन किया है जो पूरे जिले की निगरानी कर रही है।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
इसके साथ ही, डॉ. सिंह ने बताया कि 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभाग भी शामिल हैं। इस अभियान की सफलता उन विभागों के बीच समन्वय और उनके समय पर किए जाने वाले कार्यों पर निर्भर करती है। इसके अलावा, जनसामान्य का सहयोग भी इस मुहिम की महत्वपूर्ण कड़ी है।



घर-घर फैलाई जा रही जागरूकता 
उन्होंने बताया कि लोगों को मच्छर जनित बीमारियों, जैसे डेंगू और मलेरिया, से बचाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर जागरूकता फैला रहे हैं। अगर किसी घर में मच्छर का लार्वा पाया जाता है, तो उसे चिन्हित करके सूचना ब्लॉक और जिला मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके साथ ही, पूरे महीने विशेष सफाई अभियान और एंटी लार्वा छिड़काव के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे, ताकि संचारी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

ये भी पढ़ें- वाराणसी न्यूज : विश्व सुंदरी पुल से महिला ने लगाई छलांग, शव की तलाश में जुटी पुलिस

Also Read